यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बस स्टैंड समक्ष बने शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला चौक में दो घंटे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:30 PM (IST)
यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जासं, मानसा: यूथ कांग्रेस के प्रधान चुशपिदरबीर सिंह चहल व वरिदर सिंह ढिल्लों के निर्देशों तले यूथ कांग्रेस वर्करों ने बस स्टैंडसमक्ष बने शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला चौक में दो घंटे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस वर्कर किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर रोष जता रहे थे। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह अध्यादेश बिलकुल किसान विरोधी है। चुशपिदरबीर सिंह चहल ने कहा कि वह इस अध्यादेश का जमकर विरोध करते हैं क्योंकि किसान तो पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। इस मौके पर बठिडा, मानसा यूथ के इंचार्ज संदीप भुल्लर, एडवोकेट अमनदीप सिंह ढूंडा, सोशल मीडिया इंचार्ज गगनदीप सिंह नंगल, जगतार कोरवाला, डॉ. कुलविन्दर सिंह व यूथ नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी