यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया अर्थी फूंक प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार की अर्थी जलाकर रोष प्रगट किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 10:06 PM (IST)
यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया अर्थी फूंक प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया अर्थी फूंक प्रदर्शन

संसू, मानसा/भीखी: प्रति दिन बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम के विरोध में यूथ कांग्रेस द्वारा जिला प्रधान चुसपिदरवीर सिंह चहल की अगुआई में केंद्र सरकार की अर्थी जलाकर रोष प्रगट किया गया।

चहल ने कहा कि महंगाई के कारण आम व्यक्ति का जीना मुश्किल हो रहा है। अच्छे दिन लाने का दावा करने वाली केंद्र सरकार ने मंहगाई के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। देश वासी आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से चलता कर कांग्रेस को सत्ता सौंपेंगे। यहां जिला उपप्रधान लखविदर बच्छोआणा, डा. कुलविदर मान, सतविदर शंमी नंगल कलां, बूटा सिंह मानसा, मलकीत अकलियां, हरजिदर सिंह, गुरप्रीत बरेह, सुरिदर सिंह, मनदीप सिंह बगू, अमरीक सिंह, केवल अकलिया, टोनी कोटडा, अर्शी मानसा, अमरीक सिंह तारी, बलकरन सिंह, सुखविदर सिंह सुखी, जगतार सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरदीप गुरने, गुरदीप कोटली, निशान सिंह, मनजीत भूपाल, सुखा भीखी, रजनीश भीखी, निर्मल सिंह, गगनदीप सिंह आदि मौजूद थे। आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र शहर में बिगड़ रही ला एंड आर्डर की स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के ट्रेड विग ने जिला प्रधान राकेश कुमार व उपजिला प्रधान बंटी सीवियां की अगुआई में पुलिस अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।

ट्रेड विग स्टेट के प्रेसिडेंट अनिल ठाकुर ने बताया कि शहर में व्यापारी व काफी परेशान हैं, जबकि कोरोना महामारी के कारण पहले ही व्यापार मंदी में चले गए हैं। ऊपर से आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों एक व्यापारी के घर के गेट को आग लगाने के बाद फिरौती मांगने की घटना के बाद शहर के लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में स्थिति सही करने की मांग की। इस मौके पर बठिडा शहरी के डिप्टी जिला प्रधान अमृत अग्रवाल, यूथ विग जिला प्रधान अमरदीप राजन, नवदीप शर्मा, गुलाबचंद, विरेंदर वर्मा, जगतार सिंह, गुलशन अरोड़ा, हैप्पी, रविद्र शर्मा, बलजीत बल्ली, अलका हांडा, जनार्दन, अमृतपाल बराड़, गायत्री देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी