कर्ज से दुखी नौजवान ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान एक नौजवान फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 09:55 PM (IST)
कर्ज से दुखी नौजवान ने की आत्महत्या
कर्ज से दुखी नौजवान ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो: कर्ज से परेशान एक नौजवान फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक नौजवान सुनील कुमार के रिश्तेदार सेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि सुनील कुमार के परिवार पर पहले से ही काफी कर्ज था। सुनील कुमार के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और आमदनी का भी कोई साधन नहीं था, जिस कारण सुनील कुमार हमेशा परेशान रहता था। करीब आठ दिन बाद उसकी बहन की शादी भी थी, लेकिन पैसे का प्रबंध न होने के कारण उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 174 की कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिया। सो रहे परिवार पर हमला, घर को लगाई आग बुधवार देर रात्रि करीब दो बजे स्थानीय संगुआना बस्ती गुग्गा मेड़ी मंदिर में सो रहे दंपती और बच्चे पर अज्ञात लोगों ने हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही घर को आग लगाकर सामान भी जला दिया। हमलावारों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर घायल 50 वर्षीय नेमचं , उसकी पत्नी 47 वर्षीय विमला देवी व बेटे 18 वर्षीय कृष्ण कुमार को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

अस्पताल में भर्ती नेमचंद ने बताया कि बुधवार रात्रि वह अपने पूरे परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। देर रात करीब दो बजे आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोग मुंह पर रूमाल बांधकर आए और उनपर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़कर उनके घर को आग लगाकर उनका कीमती सामान जला दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे और हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने घायल लोगों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी