मुलाजिम संघर्ष समिति ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

पंजाब मुलाजिम संघर्ष समिति मानसा ने मांगों को लेकर शहर के बस स्टेंड चौक में राज्य सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 04:52 PM (IST)
मुलाजिम संघर्ष समिति ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
मुलाजिम संघर्ष समिति ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

जासं, मानसा : पंजाब मुलाजिम संघर्ष समिति मानसा ने आज अपनी मांगों को लेकर शहर के बस स्टेंड चौक में राज्य सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी कर भड़ास निकाली।

इस मौके जिला कन्वीनर जगदेव सिंह घुरकनी, राज कुमार रंगा, बिक्कर सिंह माखा, सतनाम सिंह ख्याला और मक्खण सिंह उड्डत की अध्यक्षता में जिला खजाना दफ्तर मानसा के सामने रोष धरना लगाया व जिला कचहरी से बस अड्डा मानसा तक रोष रैली निकाली। उन्होंने बस अड्डे पर पंजाब सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की।

इस मौके सतपाल भैनी, करमजीत फफड़े, जसबीर घुरकनी, स्वर्ण सिंह बरेटा, नाजम सिंह ढिल्लवां, हरदेव ख्याला ने पंजाब सरकार से मांग की कि पीडबल्यूडी विभाग के चारों इकाईयों के वेतन जल्द रिलीज किए जाएं। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 1-4-04 के बाद रेगुलर हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस मौके शीतल उड्डत, जसमेल अतला, अजैब नंगल्ला, हरबंस मूसा, जनक फतेहपुर, हरबंस फरवाही, गुरसेवक भीखी, बहाल सिंह जोईआ, गुरतेज सिंह आदि नेता साथियों ने मांग की कि 6वीं पे-कमिशन रिपोर्ट लागू किया जाए, डीए की बकाया किस्त जारी की जाएं, दो सौ रुपए कटौती बंद की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द वेतन नहीं दिया गया तो जिला खजाना दफ्तार का पुन: घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी