बंगी दीपा रजबाहे से मिली महिला की लाश

गांव बंगी दीपा में बहते रजबाहे में एक महिला का शव बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 09:40 PM (IST)
बंगी दीपा रजबाहे से मिली महिला की लाश
बंगी दीपा रजबाहे से मिली महिला की लाश

संवाद सूत्र, रामा मंडी: गांव बंगी दीपा में बहते रजबाहे में एक महिला का शव बरामद हुआ है। हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बौबी लहरी ने बताया कि वह अपने साथियों सहित गांव बंगी दीपा पहुंचे तथा पुलिस की उपस्थिति में शव को रजबाहे से बाहर निकाला। शव काफी गल चुका था जिसकी पहचान नहीं हो पाई। शव पहचान के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो स्थिति मोर्चरी में रखा गया है।

रंजिशन युवक से मारपीट, पांच लोगों पर केस दर्ज थाना सदर बठिडा की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव झुंबा के मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसकी रंजिश को लेकर उनके द्वारा उसके साथ मारपीट करने के अलावा मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव झुंबा के काला सिंह व प्रदीप सिंह के अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

नशीले पदार्थों की तस्करी में पांच गिरफ्तार जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसके तहत थाना नथाना के हवलदार रणजीत सिंह ने गांव तुंगवाली से गुप्त सूचना के आधार पर नामदेव सिंह को काबू कर उसके पास से 50 लीटर लाहन बरामद की। इसके अलावा थाना सिटी रामपुरा के हवलदार जगदेव सिंह ने रामपुरा मंडी से मनदीप सिंह को काबू कर उसके पास से नौै बोतल शराब की बरामद की। थाना संगत के सहायक थानेदार गुरदास सिंह ने गांव मछाना के पुल पर लगाए गए नाके के दौरान तीन लोगों को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई। उनके पास से पांच किलो 500 ग्राम भुक्की बरामद की गई। आरोपितों की पहचान रामपुरा के बिकर सिंह, रिकू सिंह व दविदर सिंह के तौर पर हुई है।

chat bot
आपका साथी