वाटर व‌र्क्स की पाइप लीक, खोदे गड्ढों से लोग हो रहे परेशान

चाहे मौजूदा सरकार और नेता बड़े स्तरीय विकास के दावे करते ही रहते ह।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:08 AM (IST)
वाटर व‌र्क्स की पाइप लीक, खोदे गड्ढों से लोग हो रहे परेशान
वाटर व‌र्क्स की पाइप लीक, खोदे गड्ढों से लोग हो रहे परेशान

संस, बरेटा : चाहे मौजूदा सरकार और नेता बड़े स्तरीय विकास के दावे करते ही रहते है, मगर बरेटा में आलम यह है कि सीवरेज और वाटर वर्कस की पाइपें लीक होने से लोगों का बुरे हाल है। बरेटा के वार्ड नंबर एक आत्मा राम स्कूल के पीछे और धार्मिक स्थान वाली गली में पिछले लंबे समय से वाटर वर्कस की पाइप लीकेज होने और खोदे गए गड्ढे के साथ मोहल्ला निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी जसवीर सिंह जस्सा और अमरीक सिंह ने बताया कि इस गली में स्कूल, पाइप फैक्ट्री और वेयर हाऊस का गोदाम बने हुए है, व इसके चलते लोगों को भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है और कोई न कोई वाहन अक्सर इस गड्ढे में फंस ही जाता है। इस गली में बने धार्मिक स्थान की जगह में हर रोज सुबह समय बड़ी संख्या में शहर निवासी योगा करने भी आते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द ठोस हल न किया गया तो लिखित रूप में उच्च अधिकारियों को दिया जायेगा। इस मौके शाम लाल, टेक दास, पुरुषोत्तम कुमार, राम लाल, भारत भूषण और बिल्लू सिंह आदि उपस्थित थे।

इस बारे में संबंधित विभाग के जेई रमणीक के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का हल कर दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी