घग्गर के बढ़े पानी पर सरदूलगढ़ में राजनीति

पिछले 35 साल से हलका सरदूलगढ़ के लोग घग्गर दरिया की दोहरी मार झेल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:09 PM (IST)
घग्गर के बढ़े पानी पर सरदूलगढ़ में राजनीति
घग्गर के बढ़े पानी पर सरदूलगढ़ में राजनीति

संस, सरदूलगढ़: पिछले 35 साल से हलका सरदूलगढ़ के लोग घग्गर दरिया की दोहरी मार झेल रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी ने उनका दर्द नहीं समझा। हर साल घग्गर के पानी से सरदूलगढ़ व आसपास के दर्जनों गांवों में नुकसान होता है, जिससे किसानों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही घग्गर में जब बरसात का पानी नहीं होता तब पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के शहरों का गंदा पानी व फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी घग्गर दरिया में डाल दिया जाता है, जिसके कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

इस समय घगर दरिया में बरसात का पानी आ जाने से बाढ़ की स्थिती बनी हुई है, जिसका लाभ लेने के लिए समूह राजनीतिक पार्टियों के संभावी उम्मीदवार वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए घग्गर दरिया का दौरा कर रहे हैं। बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल के संभावी उम्मीदवार व हलका विधायक दिलराज सिंह भूंदड़ ने दौरा किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के टिकट के दावेदार व जिला परिषद मानसा के चेयरमैन बिक्रम मोफर ने दौरा कर लोगों की मुश्किलों का जलद से जलद हल करने का भरोसा दिया गया। इसके बाद आम आदमी के नवनियुक्त हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह बणांवाली ने भी दौरा कर प्रशासन के प्रबंधों को नाकाफी बताया।

इस संबंध में लाल चंद सरदूलगढ़, आत्मा राम सरदूलगढ़ व प्रो. बिकरजीत सिंह साधूवाला ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता सिर्फ दौरा कर जाते हैं, लेकिन लोगों की समस्या का हल आज तक नहीं हुआ। यह इस बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग रही है कि नेशनल हाईवे पर ऊंचा व चौड़ा पुल बनाया जाए। इसका निर्माण अब नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया करवा रही है, जिसका श्रेय सभी लेना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी