किसान आंदोलन में प्रताड़ित किसानों के बयान किए दर्ज

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कथित रूप से प्रताड़ित किए गए किसानों के बयान दर्ज करने के लिए पंजाब विधानसभा समिति ने पीड़ित किसानों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:09 PM (IST)
किसान आंदोलन में प्रताड़ित किसानों के बयान किए दर्ज
किसान आंदोलन में प्रताड़ित किसानों के बयान किए दर्ज

संसू, मानसा : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कथित रूप से प्रताड़ित किए गए किसानों के बयान दर्ज करने के लिए पंजाब विधानसभा समिति ने पीड़ित किसानों के साथ बैठक की। समिति के चेयरमैन और विधायक कुलदीप सिंह वैद और समिति के सदस्य और विधायक हरिदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने प्रभावित किसानों से बात की और बयान दर्ज किया।

चेयरमैन कुलदीप सिंह वैद ने कहा कि पंजाब विधानसभा के सभी दलों के पांच विधायकों को इस कमेटी में शामिल करते हुए विधानसभा स्पीकर द्वारा इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। विधायक कुलबीर सिंह जीरा, फतेह जंग सिंह बाजवा और सरबजीत कौर मानूके भी समिति के सदस्य हैं और पंजाब के विभिन्न जिलों में जाकर तथ्य एकत्रित करने के लिए कार्यशील हैं। उन्होंने कहा कि समिति ने पीड़ित किसानों को चंडीगढ़ आमंत्रित करने के बजाय जिलों में जाकर उन किसानों के बयान दर्ज करने का फैसला किया है। जिन पर आंदोलन के दौरान पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जेलों में बंद किया था। समिति ने पहले लुधियाना, मोगा, बठिडा में इस तरह की बैठकें की थीं और अब तक 36 किसानों के बयान दर्ज किए गए हैं। समिति ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि रिपोर्ट में हर तथ्य को उजागर किया जाएगा। समिति पीड़ित किसानों के साथ 24 जून को सुबह 11 बजे नवांशहर में और दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस जालंधर में बैठक करेगी। इस मौके पर विधायक मानसा नाजर सिंह मानशाहिया, डीसी महिदरपाल, एडीसी सुखप्रीत सिंह सिद्धू, एसपी (डी) अजीतगढ़ हरमनजीत सिंह हंस, निदेशक पंजाब कृषि निर्यात निगम गौरव बाबा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी