वैक्सीनेशन कैंप की जगह बदलने से लोग परेशान

सरकारी अस्पताल में वैक्सीन की कमी के साथ-साथ आए दिन वैक्सीनेशन सेटर की जगह बदले जाने से लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:53 PM (IST)
वैक्सीनेशन कैंप की जगह बदलने से लोग परेशान
वैक्सीनेशन कैंप की जगह बदलने से लोग परेशान

संवाद सूत्र, बुढलाडा: सरकारी अस्पताल में वैक्सीन की कमी के साथ-साथ आए दिन वैक्सीनेशन सेटर की जगह बदले जाने से लोग परेशान हैं। दरअसल, सिविल अस्पताल में वैक्सीन की कुछ डोज इमरजेंसी में सेहत मुलाजिमों को लगाने के लिए रखी जाती हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की अनदेखी से कर्मचारी वैक्सीनेशन रूम छोड़कर अस्पताल में कहीं और जगह अन्य लोगों को यह वैक्सीन लगाते हुए नजर आते हैं। साथ ही वैक्सीनेशन की शहर में बनाई गई जगह को आए दिन बदलने से लोग परेशान हैं। इसकी कोई सूचना नहीं दी जाती। वैक्सीनेशन सुबह आठ बजे शुरू होनी होती है, लेकिन 10 बजे तक कर्मचारी वैक्सीनेशन शुरू नहीं करते। ऐसे में सेटर पर लोगों की भीड़ लग जाती है। इस संबंध में एसएमओ गुरचेतन प्रकाश सिंह ने अगर वैक्सीन सेहत कर्मचारियों के अलावा किसी और को लगाई जा रही है तो वह इसकी जांच करवाएंगे। साथ ही कैंप का स्थान न बदला जाए, इसकी व्यवस्था की जाएगी। वैक्सीन लगवाएं, पर जोश में न खोएं होश कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। लोग जागरूक भी हो गए हैं और रोजाना वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच हालात ये हैं कि टीकाकरण केंद्र पर लगातार भीड़ उमड़ रही है और लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, जिस कारण संक्रमण बढ़ने का भी खतरा है। भीड़ उमड़ने का एक कारण यह भी है कि जिले में वैक्सीन का संकट रहता है। ऐसे में जब भी वैक्सीन आती है तो लोगों की भीड़ पहुंच जाती है। ऐसे ही हालात सोमवार को सिविल अस्पताल स्थित जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल के टीकाकरण केंद्र में देखने को मिले, जहां भीड़ का काबू करना मुश्किल हो गया था।

दरअसल, जिले में दो दिन से वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण केंद्र बंद थे। मंगलवार देर रात जिले में करीब 6000 डोज पहुंची। सूचना मिलते ही बुधवार सुबह केंद्र पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ कंट्रोल नहीं हुई तो पुलिस को बुलाना पड़ा। यहां तक कि पुलिस को भी आधे घंटे के लिए स्कूल का गेट बंद करना पड़ा। इसके बाद सभी लोगों की वैक्सीन लगवाने के लिए कूपन सिस्टम को चलाया गया, लेकिन लोग वैक्सीन लगवाने के लिए इतनी ज्यादा गिनती में पहुंचे कि स्कूल में डोज ही खत्म हो गई। इसके बाद जिन लोगों को वापस लौटाया गया, वे प्रशासन को कोसते नजर आए। इसके अलावा शहर में अन्य जगहों पर भी लगाए गए कैंपों में यही हाल देखने को मिला। इस समय वैक्सीन लगवाने के लिए लोग काफी भटक रहे हैं।

chat bot
आपका साथी