सरदूलगढ़ की अनाज मंडी में धरना लगा की नारेबाजी

सीसीआइ द्वारा किसानों के नरमे की खरीद वाहनों पर की जा रही है जिसके विरोध में पंजाब लेबर गल्ला यूनियन व पंजाब लेबर यूनियन ने सरदूलगढ़ के यूनियन प्रधान हंस राज की अगुआई में अनाज मंडी में धरना लगाकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:10 AM (IST)
सरदूलगढ़ की अनाज मंडी में धरना लगा की नारेबाजी
सरदूलगढ़ की अनाज मंडी में धरना लगा की नारेबाजी

संस, सरदूलगढ़ : सीसीआइ द्वारा किसानों के नरमे की खरीद वाहनों पर की जा रही है, जिसके विरोध में पंजाब लेबर गल्ला यूनियन व पंजाब लेबर यूनियन ने सरदूलगढ़ के यूनियन प्रधान हंस राज की अगुआई में अनाज मंडी में धरना लगाकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीआइ द्वारा मंडी से नरमे की खरीद सीधी किसानों के वाहन से की जा रही है ओर उसी वाहन के जरिए नरमें को फैक्ट्री तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे मजदूर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसान की फसल मंडी में ही तोली जाए तो मजदूर वर्ग को मजदूरी मिलेगी जिससे मजदूर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों के नरमे की बोली मंडी में ही लगाई जाए। अगर उनकी मांग को पूरा न किया गया तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

इस संबंध में सीसीआइ के खरीद इंस्पेक्टर दर्शन शर्मा ने कहा कि सोमवार को लेबर यूनियन व आढतियों से बैठक कर इस मसले का हल किया जाएगा। इस अवसर पर सिदा सिंह, राम लाल, दर्शन सिंह, सुखपाल सिंह, जीत राम, बनवारी लाल, जगदीश राम व जगू राम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी