दिल्ली के लिए गांव खियाला से ट्रैक्टर ट्राली रवाना

भारतीय किसान यूनियन एक्ता डकौंदा की अगुआई में गांव खियाला से छह ट्रैक्टर ट्रालियों में किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:15 PM (IST)
दिल्ली के लिए गांव खियाला से ट्रैक्टर ट्राली रवाना
दिल्ली के लिए गांव खियाला से ट्रैक्टर ट्राली रवाना

संस, मानसा : भारतीय किसान यूनियन एक्ता डकौंदा की अगुआई में गांव खियाला से छह ट्रैक्टर ट्रालियों में किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर किसान नेता बलविदर शर्मा, सिकदर सिंह खालसा, सेवक सिंह, वरियाम सिंह, प्रगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान मजदूर विरोधी कानून को रद्द करवाने के लिए विभिन्न किसान संगठन द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। जब तक उक्त कानून रद्द नहीं किए जाते तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए गांव से बड़ी गिनती में किसान रवाना होगें व अपने साथ राशन लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का संघर्ष पूरी तरह शांतिपूर्वक होगा। भारतीय किसान यूनियन एक्ता डकौंदा की अगुआई में गांव खियाला से रवाना होने वाले लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानूनों से संबंधित किसानों की सभी मांगों को मांनना चाहिए।

किसान संघर्ष के मृतकों के परिवारिक मेंबरों को नौकरी देना सराहनीय : जस्स

संवाद सूत्र, नथाना : दिल्ली में चल रहे किसान संघर्ष के मृतक किसानों के परिवारों को पांच पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता और एक मेंबर को सरकारी नौकरी देने का जो फैसला लिया गया है यह बहुत ही सराहनीय है। यह बातें गांव बज्जोआना के सरपंच और यूथ कांग्रेस हलका भुच्चो के प्रधान जसविदर सिंह जस्स बज्जोआना ने कही। उन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में अधिक से अधिक ट्रैक्टर लेकर जाने की अपील की ताकि सरकार इन कृषि कानूनों को रद कर सके।

chat bot
आपका साथी