संस्था को सैनिटाइजर, मास्क व स्ट्रीमर दिए

समाजसेवी संस्था श्री गणेश वेलफेयर सोसायटी बठिडा की तरफ से लंबे समय से कई प्रकार की सेवाओं को निभाया जा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:20 PM (IST)
संस्था को सैनिटाइजर, मास्क व स्ट्रीमर दिए
संस्था को सैनिटाइजर, मास्क व स्ट्रीमर दिए

जासं, बठिडा : समाजसेवी संस्था श्री गणेश वेलफेयर सोसायटी बठिडा की तरफ से लंबे समय से कई प्रकार की सेवाओं को निभाया जा रहा है। इस सेवा के तहत संस्था के सदस्य हिमांशु गर्ग ने संस्था को सेनिटाइजर व 200 मास्क के अलावा दो स्ट्रीमर का सहयोग दिया। संस्था अध्यक्ष आशीष बांसल, सदस्य मुकेश सिगला, राकेश मंगला ने हिमांशु गर्ग व उनके परिवार का धन्यवाद किया। संस्था अध्यक्ष आशीष बांसल ने बताया कि हम सबको एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए व मदद के लिए आगे आना चाहिए। जबकि यह समय ऐसा है, जिस दौरान जिससे जितना हो सके उतना करे। आसरा को सैनिटाइजर एवं 500 मास्क दान किए

समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी की कोरोना वायरस के दौरान चल रही सेवाओं से प्रभावित होकर समाजसेवी मोहित गुप्ता एवं उनके बेटे लक्ष्य गुप्ता ने संस्था को 40 छोटी बोतल सैनिटाइजर की और 500 मास्क दान किए। इस मौके पर समाजसेवी श्री मोहित गुप्ता ने संस्था की पूरी टीम द्वारा कोरोना महामारी में प्रदान की जा रही अहम सेवाओं के लिए पूरी टीम की सरहाना की तरफ संस्था को आगे भी हर संभव योगदान प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर समाजसेवी डिपी गोयल, नमन गोयल, संस्था संस्थापक रमेश मेहता, सदस्य विजय ग्रोवर, विनोद बांसल ने दानी परिवार का इस नेक काम के लिए धन्यवाद किया। मुख्य बजार को किया सैनिटाइज

इधर मानसा के बोहा में कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप को रोकने के लिए पीर बाबा अली शाह बोहा की प्रबंधक कमेटी द्वारा स्थानीय शहर के मुख्य बाजारों को सेनिटाइज किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे नगर पंचायत बोहा के प्रधान कमलदीप बावा ने कमेटी द्वारा किए गए समाज भलाई के काम की प्रशंसा करते हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। वहीं कमेटी प्रधान संजीव कुमार मोना व भोला राम, संदीप काका ने कहा कि कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन व सरकार अपने तौर पर प्रयास कर रही है उसका हर नागरिक को सहयोग करना चाहिए और सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तहत ही कमेटी द्वारा शहर के मुख्य स्थान को सेनिटाइज किया गया है।

chat bot
आपका साथी