पराली के धुएं से वातावरण हो रहा प्रदूषित

किसानों की ओर से जलाई जा रही पराली के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:14 PM (IST)
पराली के धुएं से वातावरण हो रहा प्रदूषित
पराली के धुएं से वातावरण हो रहा प्रदूषित

संसू, बरेटा : किसानों की ओर से जलाई जा रही पराली के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोग इस जहरीले धुएं कारण कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे है। वहीं धुएं के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। बेशक सरकार की ओर से किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाता है इसके बावजूद पराली को बड़े स्तर पर जलाया जा रहा है।

वही दूसरी ओर किसानों का कहना है कि वह मजबूरी के कारण ही पराली को जला रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा पराली की संभाल के लिए पुख्ता प्रबंध नही किए जाते और न ही किसानों को पराली संभाल करने के लिए मुआवजा दिया जाता है। किसानों की मांग है कि पराली की संभाल के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाए ताकि वह पराली की संभाल की संभाल कर सकें।

chat bot
आपका साथी