परमात्मा प्रेम मिलने से मनुष्य अमर हो जाता है: स्वामी देवकी नंदन

श्री राधा-अष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण कीर्तन मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आयोजन करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 09:55 PM (IST)
परमात्मा प्रेम मिलने से मनुष्य अमर हो जाता है: स्वामी देवकी नंदन
परमात्मा प्रेम मिलने से मनुष्य अमर हो जाता है: स्वामी देवकी नंदन

संसू मानसा: श्री राधा-अष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण कीर्तन मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें स्वामी देवकी नंदन गोकुल वाले द्वारा अपने प्रवचनों से भक्तों को निहाल किया जा रहा है। सप्ताह यज्ञ के दूसरे दिन ज्योति प्रचंड करने की रस्म जीवन कुमार डेयरीवाले व आरती की रस्म भाजपा के मंडल प्रधान रोहित बांसल द्वारा अदा की गई।

स्वामी देवकी नंदन ने कहा कि सत्संग में आकर ही भगवान की कथा सुनने का सौभाग्य हासिल होता है, जिससे हमें आनंद की प्राप्ती होती है और खुशी महसूस होती है। भगवान का वास योगियों व भक्तों के हृदय में है। जो मनुष्य भगवान का सत्संग करता है वह परमात्मा की कृपा का हकदार बना जाता है। जिस व्यक्ति को परमात्मा का प्रेम मिल जाता है, उसका जीवन अमर हो जाता है, क्योंकि भगवान की कथा में आनंद ही आनंद है। मनुष्य को दुनिया के लोभ मोह के कारण दुख उठाने पड़ते हैं। वही भगवान की कथा हमारे जीवन में बदलाव लेकर आती है। इसलिए हर मनुष्य को समय निकाल कर सत्संग में जाना चाहिए और कथा सुननी चाहिए। इस अवसर पर धर्मपाल पाली, अमरनाथ लीला, दीवान भारती, ज्ञान चंद, सोनू अतला, सुरिदर लाली, पवन धीर, डा.कृष्ण पपी, भोले नाथ, विनोद रानी, कृष्णा रानी, शीला रानी, पुजारी वृज वासी मौजूद थे। गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा श्री सनातन धर्म सभा मानसा द्वारा मनाए जा रहे गणेश उत्सव के संबंध में गणेश भगवान की मुर्ति को लक्ष्मी नरायण मंदिर में विराजमान किया। इस उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नारियल की रस्म राकेश ठेकेदार, ज्योति प्रचंड संजय कुमार व झंडी की रस्म दर्शन पाल द्वारा अदा की गई।

सभा के प्रधान सुमीर छाबड़ा ने बताया कि गणेश की मुर्ति को पालकी में सजा कर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गणेश पूजन पुजारी शंभू प्रसाद द्वारा करवाया गया। पूजन की रस्म विनोद काली व अश्वनी चौधरी द्वारा अदा की गई, जबकि आरती की रस्म स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान अमरजीत सिंह कटोदिया, जिला सचिव मनजीत सिंह सदियोडा, शहरी प्रधान बलवीर सिंह, शहरी सचिव लक्षमण सिंह ने निभाई। सभा के महासचिव राजेश पंधेर व बिदरपाल गर्ग ने बताया कि 12 सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। यहां विनोद गूंगन, अमृतपाल मित्तल, योकेश सोनू, रुलदू राम नंदगढ़, प्रेम नंदगढ़, संजय मराठा, संजीव बोबी, अशीष अग्रवाल, शिव कुमार शैंकी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी