भागवत कथा सुनने से होता है कल्याण: देवकीनंदन

श्री कृष्ण कीर्तन मंडल मानसा द्वारा राधा-अष्टमी के उपलक्षय में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा व प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 10:13 PM (IST)
भागवत कथा सुनने से होता है कल्याण: देवकीनंदन
भागवत कथा सुनने से होता है कल्याण: देवकीनंदन

संसू, मानसा: श्री कृष्ण कीर्तन मंडल मानसा द्वारा राधा-अष्टमी के उपलक्षय में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा व प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। समागम के पहले दिन ज्योति प्रचंड करने की रस्म राम नाटक क्लब के प्रधान एडवोकेट प्रेम नाथ सिगला व आरती की रस्म मास्टर राम दास चहलांवाली द्वारा अदा की गई। सप्ताह यज्ञ के पहले दिन प्रवचन करते हुए स्वामी देवकीनंदन दास गोकुलवाले ने कहा कि आज के समय में हर जीव अपने मन में कोई न कोई कामना लिए घुूम रहा है, जिसके चलते जीव चार पदार्थ में फंस कर रह गया है। जब तक मनुष्य श्री कृष्ण से प्रेम नही करता तब तक उसका कल्याण नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा को सच्चे मन से सुनना चाहिए ताकि मनुष्य का कल्याण हो सके। मनुष्य पश्चमी सभ्यता को अपना रहा है, जिसके चलते उसके मन में अशांति व घर में कलेश व दुख उत्पन हो रहे है। भागवत कथा जीवन में नई क्रांति लेकर आती है, क्योंकि इसमें भगवान श्रीकृष्ण की कथा रस है, जो दुख कलेश को दूर भगाता है। समागम के दौरान राज कुमार, मीनू शर्मा, सुशील भटनागर व राजन द्वारा संगीत के जरिए भक्तों का मनोरंजन किया गया। इस उपरंत मंडल सचिव अमरनाथ गर्ग ने बताया कि मंडल द्वारा प्रति दिन सुबह चार बजे से प्रभातफेरी का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मंडल प्रधान धर्मपाल पाली, ज्ञान चंद, दीवान भारती, अमरनाथ लीला, सुरिदर लाली, सोनू अतला, मक्खन लाल, सुभाष पप्पू, भोले नाथ, कुक्कू अकांवाली, विनोद रानी, नीलम रानी, अविनाश रानी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी