शिरोमणि अकाली दल ने किया जत्थेबंदी ढांचे का विस्तार

शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से अपने जत्थेबंदी ढांचे का विस्तार करते हुए बठिडा देहाती हलके के पदाधिकारी का ऐलान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 02:52 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 02:52 AM (IST)
शिरोमणि अकाली दल ने किया जत्थेबंदी ढांचे का विस्तार
शिरोमणि अकाली दल ने किया जत्थेबंदी ढांचे का विस्तार

संसू, संगत मंडी: शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से अपने जत्थेबंदी ढांचे का विस्तार करते हुए बठिडा देहाती हलके के पदाधिकारी का ऐलान किया गया। इस दौरान जिला प्रधान बलकार सिंह गोनियाना व बठिडा देहाती हलके के उम्मीदवार प्रकाश सिंह भट्टी शामिल हुए।

नवनियुक्त जत्थेबंदी में मक्खन सिंह गहरी बुट्टर को सीनियर उपप्रधान, सुखजिदर सिंह चुघे कला को उपप्रधान, कौर सिंह जस्सी बाग वाली को उपप्रधान, धर्म सिंह गहरी भागी को उपप्रधान, इंदरजीत सिंह डुमवाली उपप्रधान, गुरदीप सिंह झुंबा को महासचिव, बलजिदर सिंह ढिल्लों कोटफत्ता को जूनियर उपप्रधान, करनवीर सिंह भागू को जूनियर उपप्रधान, प्रदीप सिंह संगत मंडी को जूनियर उपप्रधान, तजिदर सिंह मुल्तानिया जत्थेबंदी सचिव, मेजर सिंह भिसीआणा सचिव, मक्खन सिंह मोहल्ला सचिव, रणजोत सिंह घुद्दा जत्थेबंदक सचिव, इकबाल सिंह विर्क खुर्द, कुलदीप सिंह, शिवराज सिंह कोटली, नरिदर नीटू, गुरमीत सिंह को कमेटी मेंबर के तौर पर चुना गया। सभी पदाधिकारियों को बलकार सिंह गोनियाना व प्रकाश सिंह भट्टी की तरफ से आने वाली विधान सभा चुनाव की तैयारी करने को कहा गया। कांग्रेस की कर्मचारी व लोक विरोधी नीतियों से हर वर्ग दुखी: सिंगला शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कर्मचारी विग जिला बठिडा की बैठक राज्य के सीनियर उप प्रधान बरजिदर सिंह मान व कर्मचारी विग के जिला बठिडा प्रधान भोला सिंह समीरिया की प्रधानगी में गुरुद्वारा साहिब हाजी रत्न बठिडा में हुई। इसमें गत 15 नवंबर की बैठक के फैसले के अनुसार विधानसभा हलका बठिडा (शहरी) की कर्मचारी विग की 11 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया।

इस बैठक में राज्य महासचिव जगदीश रामपुरा, राज्य सीनियर उप प्रधान फतेह सिंह ग्रेवाल (बांडी), राज्य उप प्रधान जगदेव सिंह मान (गोनियाना), राज्य महासचिव निर्भय सिंह कराड़वाला, लाल सिंह भगता मैंबर स्टेट बॉडी और पूर्व संसदीय सचिव अकाली दल व बठिडा (शहरी) से उम्मीदवार सरूप चंद सिगला, हलका बठिडा (देहाती) से पार्टी उम्मीदवार प्रकाश सिंह भट्टी व किसान विग जिला बठिडा शहरी के प्रधान चमकौर सिंह मान विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने पौने पांच साल कर्मचारियों व पेंशनरों को कुछ भी नहीं दिया। वहीं जो पहले भत्ते मिलते थे, उनमें भी कटौती कर दी। हर एक विभाग के कर्मचारी संघर्ष के रास्ते पर हैं। बेरोजगार अध्यापकों पर जुल्म किया गया। यहां तक कि कर्मचारी बहनों पर भी पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। पावरकाम के कर्मचारी अपनी मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरूप चंद सिगला और प्रकाश सिंह भट्टी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस की कर्मचारी और लोक विरोधी सरकार को जनता चलता करने के लिए तैयार बैठी है। शिअद की सरकार आने पर कर्मचारियों की सभी मांगों का निपटारा पहली बैठक में किया जाएगा। इस बैठक में जिला कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें जगीर सिंह सीनियर उप प्रधान, कुलविदर कौर महासचिव चुने गए। इस मीटिग में सुखदेव सिंह गुरथड़ी, अमरजीत शर्मा, रघुवीर शर्मा, जगजीत सिंह, हरविदर सिंह, जसपाल सिंह, परम सिंह, करतार सिंह, गुरचरन सिंह फौजी समेत बड़ी गिनती में रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी