अच्छे मनुष्य बनाने की फैक्ट्री है सत्संग: मुनि अरुण चंद्र

आगम ज्ञाता युवा प्रेरक योगीराज अरुण चंद्र महाराज ठाणे 6 सरदूलगढ़ की जैन सभा में विराजमान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 10:22 PM (IST)
अच्छे मनुष्य बनाने की फैक्ट्री है सत्संग: मुनि अरुण चंद्र
अच्छे मनुष्य बनाने की फैक्ट्री है सत्संग: मुनि अरुण चंद्र

संवाद सहयोगी, सरदूलगढ़: आगम ज्ञाता युवा प्रेरक योगीराज अरुण चंद्र महाराज ठाणे 6 सरदूलगढ़ की जैन सभा में विराजमान हैं। वीरवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्संग एक फैक्ट्री की तरह है। जैसे फैक्ट्री में अनेक प्रकार का सामान बनता है, उसी तरह सत्संग से अच्छे मनुष्य बनते हैं। सत्संग ग्रहण करने से व्यक्ति सम ²ष्टि श्रावक बनता है व धर्म के साथ जुड़ता है।

उन्होंने कहा कि पैसा सब कुछ नहीं है। पैसा साथ नहीं जाएगा। साथ तो धर्म ही जाएगा। जब हम अपने जीवन में धर्म को लाते हैं तो हमारी पुण्यवाणी बढ़ती है। उस पुण्य के कारण हमें लाभ होता है। इसलिए हमें अपने जीवन में धर्म को अपनाना चाहिए। अपने बच्चों में भी धर्म के संस्कार पैदा करने चाहिएं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों में अच्छे संस्कार डाले जाएं और उन्हें समाज में अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाए। बच्चों को बड़ों का आदर और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाना चाहिए। अपने धर्म के प्रति वफादार रहो।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अभय कुमार जैन, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जतिदर जैन बाबी, तरसेम जैन सेमी, संजीव जैन काका, विजय कुमार रोडी, पवन अग्रवाल, पीटर जैन, अभय कुमार, ज्ञानचंद हासपुर, कुलवंत राय जैन एडवोकेट, दीपचंद गोठी, मदन लाल जैन गोठी, डीसी गोठी, नरेंद्र गोठी, सुमन जैन, रक्षा जैन, मोना जैन, सरोज जैन, बिदिया जैन, रितु जैन, दर्शना जैन, रेखा जैन, पंकज जैन, पूनम गोठी, जैन युवक संघ के अध्यक्ष पंकज जैन, अभी जैन, हार्दिक जैन, निखिल जैन, राहुल जैन, हिमांशु जिदल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी