माइसर खाना मंदिर से निकाली संकल्प यात्रा

धर्म जागरण मंच बठिडा द्वारा जिला संयोजक महिला विभाग की संचालक वीनू गोयल ने बठिडा निवासियों के सर्व कल्याण के लिए माइसर खाना मंदिर से यात्रा का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:06 PM (IST)
माइसर खाना मंदिर से निकाली संकल्प यात्रा
माइसर खाना मंदिर से निकाली संकल्प यात्रा

संस, बठिडा: धर्म जागरण मंच बठिडा द्वारा जिला संयोजक महिला विभाग की संचालक वीनू गोयल ने बठिडा निवासियों के सर्व कल्याण के लिए माइसर खाना मंदिर से यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में दुर्गा पाठ तथा देव पूजन करके यात्रा में शामिल सर्वजनों को सिरोपे पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर अपना आशीर्वाद देने के लिए श्री श्री 1008 बंसी दास महाराज तथा स्वामी गुरविदर सिंह, निर्मल आश्रम हजारा, श्री पंचायती अखाड़ा, हरिद्वार प्रमुख तौर पर पहुंचे। धर्म जागरण मंच के प्रांत प्रमुख जितेंद्र पाल, सह प्रांत संयोजक हरिदेव अर्जुन शर्मा, विभाग संयोजक रणधीर कुमार डिपा, जिला संयोजक रवि बांसल, प्रशासकीय संपर्क प्रमुख एमके मन्ना की अगुवाई में उक्त कार्यक्रम रखा गया। पूजन कार्य में जीवाराम गोयल, ज्ञान प्रकाश गर्ग, रविद्र गोयल, गुरप्रीत, पवन जिदल, पवन वाट्स उपस्थित हुए। प्रसिद्ध कारोबारी तथा समाज सेवक कमलजीत मेहता द्वारा यात्रा का आगाज किया गया। कार्यक्रम में नितिन गोयल व 101 बठिडा निवासियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम का आगाज बंगले वाली धर्मशाला से दुर्गा स्तुति करने के बाद किया गया। इस दौरान डा.अतिन गुप्ता के सहयोग से 101 परिवारों को माता जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। पूजन पाठ का कार्यभार ज्योतिषी पदम ने संभाला। काफिले में कारों पर माता के झंडे लगाए गए तथा जय माता दी के जयकारों से बठिडा महानगर गूंज उठा। माईसर खाना में मंदिर कमेटियों द्वारा बठिडा निवासियों का भव्य स्वागत किया गया। सभी ने मंदिर में माथा टेक कर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज सेविका वीनू गोयल ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए हमारे गुरुओं ने कुर्बानियां दीं, इसलिए हम सब को एकता के सूत्र में बंधकर अपने धर्म के प्रति समर्पित होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी