गगन अनमोल मान पर दर्ज हो देशद्रोह का केस: बसपा

शिअद-बसपा गठजोड़ द्वारा कड़ा विरोध करते हुए डीसी दफ्तरों समक्ष पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविदर केजरीवाल के पुतले जलाकर रोष प्रगट किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 10:15 PM (IST)
गगन अनमोल मान पर दर्ज हो देशद्रोह का केस: बसपा
गगन अनमोल मान पर दर्ज हो देशद्रोह का केस: बसपा

संसू, मानसा: देश के संविधान पर टिप्पणी करने के मामले को लेकर पंजाबी गायिका व आप नेता गगन अनमोल मान का शिअद-बसपा गठजोड़ द्वारा कड़ा विरोध करते हुए डीसी दफ्तरों समक्ष पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविदर केजरीवाल के पुतले जलाकर रोष प्रगट किया गया।

इस अवसर पर नेताओं ने मांग की कि गगन अनमोल मान को पार्टी से बाहर किया जाए व उनके खिलाफ एससी एसटी एक्ट तहत मामला दर्ज किया जाए। बसपा नेता कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ ने कहा कि पंजाबी गायिका राजनीति में आकर बड़े सपने देख रही है, जबकि उसको देश के संविधान के बारे में ज्ञान नहीं है। गगन अनमोल मान द्वारा की गई टिप्पणी देशद्रोह के बराबर है। यहां शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जगदीप सिंह नकई, रजिदर भीखी, आत्मा सिंह पमार, सरबर कुरैशी, लक्खा सिंह, गुरप्रीत सिंह चहल, सिमरजीत कौर सिमी, केएस मठाडू, हरमेल सिंह, मिट्ठू भूपाल, जगदीश ख्यिाला, भोला सिंह, सुखदेव भीखी, कर्म सिंह, आतमजीत काला, गुरजीत सिंह, गुरबंत सिंह आदि मौजूद थे। उधर बठिंडा में भी आम आदमी पार्टी (आप) की नेता अनमोल गगन मान की ओर से संविधान को लेकर की गई टिप्पणियों के विरोध में वीरवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वर्करों ने डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही अनमोल गगन मान के खिलाफ जहां जमकर नारेबाजी की, वहीं उनका पुतला भी फूंका और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। बसपा के प्रदर्शन में शिरोमणि अकाली दल के दीनव सिगला सहित अन्य नेता भी शामिल थे।

बसपा के जिला प्रधान जोगिदर सिंह ने कहा कि बाबा साहिब ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनकी सोच थी कि अगर महिलाएं पढ़-लिख जाएंगी तो समाज में सुधार तथा विकास तेजी से होगा। 26 जनवरी 1950 को लागू किए संविधान में सभी वर्गों के लोगों के अधिकारों का ख्याल रखा गया है। अनमोल गगन मान को बोलने से पहले संविधान की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए थी। आम आदमी पार्टी हमेशा दलित और पिछड़े वर्ग व देश के संविधान विरोधी मानसिकता रखती है। इसी कारण ही अनमोल गगन मान की ओर से बाबा साहिब डा. भीमराव आंबेडकर की ओर से रचित भारतीय संविधान के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां की गई, जोकि पिछड़े वर्ग की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। इस दौरान शिअद नेता दीनव सिगला ने भी अनमोल गगन मान की कड़ी निदा की और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

इस मौके पर महासचिव एडवोकेट राजेंद्र कुमार, खजांची बिल्लू सिंह, शहरी इंचार्ज सुरेश राही, एडवोकेट नवनीत कटारिया, सुरेंद्र कुमार शिवाजी, अमनदीप कुमार, मेजर सिंह, सेवा सिंह, भरपूर सिंह आदि के अलावा पार्षद मक्खन सिंह, राकेश सिगला आदि ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी