बिजली का बिल नहीं भरा, शहर में लगे आरओ प्लांट बंद

आरओ प्लांट चलाने वाली कंपनी की ओर से बिजली का बिल न अदा नहीं किया गया है। इसके चलते मानसा शहर के सभी आरओ प्लांट के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस कारण सभी आरओ प्लांट बंद हो गए है।

By Edited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 10:59 AM (IST)
बिजली का बिल नहीं भरा, शहर में लगे आरओ प्लांट बंद
लोगों ने प्लांट चलाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मानसा, जेएनएन। शहर में लगे आरओ प्लांट बंद हो जाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जैन स्कूल वाली गली में लगे आरओ के पास जसवीर सिंह, मनदीप सिंह, दिलीप कुमार, व राम सिंह ने आरओ प्लांट चलाने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों ने कहा कि अगर जल्द आरओ प्लांट चालू न हुए तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। आरओ प्लांट चलाने वाली कंपनी की ओर से बिजली का बिल न अदा नहीं किया गया है।

इसके चलते मानसा शहर के सभी आरओ प्लांट के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस कारण सभी आरओ प्लांट बंद हो गए है। जसवीर जस्सी, गोरा लाल, मुकेश कुमार व जगदीश राय ने कहा कि शहर के आरओ प्लांट बंद हो जाने के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आरओ प्लांट को चालू करवाने की मांग को लेकर प्रशासन के अधिकारियों तक कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई मसला हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी आरओ प्लांट चालू न किए गए तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी