श्री गुरु नानक जी के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए किया प्रेरित

स्थानीय डेरा रामसरा में वीरवार को वार्षिक महोत्सव डेरो के महंत सुखदेव मुनि महाराज की अगुआई में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:40 PM (IST)
श्री गुरु नानक जी के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए किया प्रेरित
श्री गुरु नानक जी के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए किया प्रेरित

जासं, मानसा : स्थानीय डेरा रामसरा में वीरवार को वार्षिक महोत्सव डेरो के महंत सुखदेव मुनि महाराज की अगुआई में मनाया गया। इस महोत्सव में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली से संत महात्मा पहुंचे। इस मौके पर अखंड पाठ के भोग डालकर रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कथा कीर्तन के जरिए गुरु यश श्रवण करवाकर संगतों को निहाल किया गया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके आए हुए संत महापुरुषों ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन व शिक्षाओं के बारे में विचार सांझे किए व उनकी शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर डेरे के महंत सुखदेव मुनि ने पहुंचे हुए संत महापुरुषों और संगत को 550वें प्रकाशोत्सव की बधाई देते कहा कि हमें गुरु साहिब के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर महंत अवतार दास, महंत ईश्वरा नंद जी, शांता नंद जी बीरोके कलां, महंत बालक राम बीरोके, महंत विवेका नंद, महंत बलदेव दास, महंत मक्खन मुनि, महंत राम जी कोट शमीर, महंत शंभू दास, महंत लखविंदर दास, मुनि जी अकलिया, रमेश मुनि मौड़, दर्शन मुनि व महंत चरण मुनि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी