रामलीला में रावण के दरबार का किया मंचन

श्री राम नाटक क्लब द्वारा रामलीला की दूसरी नाइट का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में करवाया गया। इसमें दूसरी नाइट का उद्घाटन डा. जनक राज सिगला व डा. तेजिदरपाल सिंह रेखी द्वारा रिबन काट कर किया गया। रामलीला के मंच पर सबसे पहले लंका के राजा रावण का दरबार का सीन पेश किया गया। जबकि दूसरे ²श्य में राक्षसों द्वारा साधुओं को तंग परेशान करने का सीन पेश किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM (IST)
रामलीला में रावण के दरबार का किया मंचन
रामलीला में रावण के दरबार का किया मंचन

संसू, मानसा : श्री राम नाटक क्लब द्वारा रामलीला की दूसरी नाइट का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में करवाया गया। इसमें दूसरी नाइट का उद्घाटन डा. जनक राज सिगला व डा. तेजिदरपाल सिंह रेखी द्वारा रिबन काट कर किया गया। रामलीला के मंच पर सबसे पहले लंका के राजा रावण का दरबार का सीन पेश किया गया। जबकि दूसरे ²श्य में राक्षसों द्वारा साधुओं को तंग परेशान करने का सीन पेश किया गया।

साधुओं द्वारा भगवान विष्णु के आगे राक्षसों द्वारा किए जा रहे अत्याचार के बारे में बताया गया। इसके बाद रावण द्वारा बेदवती को तंग परेशान का दृश्य दर्शकों के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद राजा दशरथ के घर संतान न होने व गुरु वष्शिट के कहने पर अपने घर यज्ञ करवाने का सीन बाखूबी पेश किया गया। इस अवसर पर प्रवीन पीपी, नवी नियारिया, सागर नियारिया, गजिदर, संजीव बबला, अशोक गोगा, मास्टर राजेश, अमृत, सुभाष काकडा, कामरेड रिषी, अमरपीपी, बिट्टू शर्मा, सुरिदर लाली, सतीश धीर, डा. कृष्ण पप्पी, रमन, जीवन मीरपुरिया, अजय टीटू, जनक राज, भोला शर्मा, रोति भारती द्वारा अपनी अपनी भूमिका को बड़े ही अच्छे तरीके से निभाया। कलाकारों का मेकअप लोक राज व पवन धीर द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रधान प्रेम नाथ सिगला, उपप्रधान सुरिदर लाली, महासचिव विजय धीर, सचिव नवी जिदल, रमेश टोनी, अमरनाथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी