बारिश से मानसा में रजवाहे में दरार पड़ी

रात को आई जोरदार बारिश के कारण मानसा के गांव गागोवाल के पास से गुजरते मूसा रजवाहे में दरार पड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:06 AM (IST)
बारिश से मानसा में रजवाहे में दरार पड़ी
बारिश से मानसा में रजवाहे में दरार पड़ी

जासं, मानसा : रात को आई जोरदार बारिश के कारण मानसा के गांव गागोवाल के पास से गुजरते मूसा रजवाहे में दरार पड़ गई। रजवाहे में पानी का बहाव कम नहीं होने के चलते यहां किनारों से मिट्टी भी नहीं रही, वहीं दरार पड़ जाने के दस घंटे बीतने पर भी दरार पूरी नहीं से भरी न जा सकी। नहरी विभाग के अधिकारी पानी का बहाव कम करके दरार भरने की बात कह रहे है। गांव निवासी सुखबीर सिंह और मेजर सिंह ने बताया कि इस रजवाहे की सफाई नहीं होने के कारण इसमें सुबह तीन बजे के आस-पास दरार पड़ गई, जो अब बढ़कर करीब सौ फीट तक की हो गई है। उन्होंने कहा कि इससे करीब 200 से 250 एकड़ रकबे में बोई फसलों का नुकसान हो सकता है। वही नहरी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द दरार को भरने का दावा जताया।

विभाग के एसडीओ अतिदर पाल सिंह ने बताया कि बीती रात आए तूफान के कारण रजबाहे में पेड़ों के गिरने से पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण करीब 80 फीट की दरार पड़ गयी है। उन्होंने बताया कि पीछे से पानी का बहाव कम करवाया गया है और शीघ्र ही दरार को भर लिया जायगा।

chat bot
आपका साथी