कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का बोर्डो तक ही सीमित : यूनियन नेता

सर्व शिक्षा अभियान मिडडे मिल दफ्तरी कर्मचारी यूनियन जिला मानसा के नेता मनदीप कुमार व मनोज जोगा ने कहा कि प्रदेश की चन्नी सरकार द्वारा हर वर्ग को खुश करने के लिए बड़े एलान किए जा रहे हैं। यह ऐलान सचाई से काफी दूर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 04:19 PM (IST)
कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का बोर्डो तक ही सीमित : यूनियन नेता
कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का बोर्डो तक ही सीमित : यूनियन नेता

संसू, मानसा : सर्व शिक्षा अभियान मिडडे मिल दफ्तरी कर्मचारी यूनियन जिला मानसा के नेता मनदीप कुमार व मनोज जोगा ने कहा कि प्रदेश की चन्नी सरकार द्वारा हर वर्ग को खुश करने के लिए बड़े एलान किए जा रहे हैं। यह ऐलान सच्चाई से काफी दूर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री बनने के पहले दिन ही कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का बयान जारी किया गया व 11 नंवबर को विधानसभा में बिल पास किया गया। बिल पास होने के दस दिन बाद भी एक्ट को नोटिफाई कर विभागों को नहीं भेजा गया, जिससे सरकार की नीति में खोट नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया गया। इसके कारण उनकी सेवाओं को रेगुलर नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सेवाओं को रेगुलर न किया गया व विभाग द्वारा जारी किए गए मुलाजिम विरोधी फैसलों को न बदला गया तो समूह कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर 23 नंवबर को शिक्षा भवन मोहाली के बाहर पक्का धरना लगाएंगे व मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

chat bot
आपका साथी