सरकार गरीबों का कर्ज करे माफ : समाओं

केंद्र सरकार द्वारा कारपोरेट घरानों का करोड़ों रुपये कर्ज माफ कर दिया ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:05 PM (IST)
सरकार गरीबों का कर्ज करे माफ : समाओं
सरकार गरीबों का कर्ज करे माफ : समाओं

संसू, बोहा : केंद्र सरकार द्वारा कारपोरेट घरानों का करोड़ों रुपये कर्ज माफ कर दिया है, उसी तरह गरीब महिलाओं पर प्राइवेट कंपनियों का चढ़ा हुआ कर्ज भी माफ किया जाए।उक्त शब्द आज मजदूर मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रधान कामरेड भगवंत समाओं ने गांव हाकमवाला मेंरोष रैली को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की गलत नीतियों के चलते बिना किसी तैयारी के देश में लॉकडाउन कर दिया गया। जिसके चलते गरीब वर्ग परेशान है ओर बेरोजगार होकर अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ है। जीत बोहा,सुखविदर बोहा ने कहा कि सरकार प्राइवेट व बैंक के कर्ज में फंस चुकी महिलाओं का कर्ज माफ नहीं किया तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर जगतार सिंह, दर्शन सिंह, मक्खन सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी