राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का खेल बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई के तत्वावधान में बुधवार को स्कूल मैदान में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:37 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:37 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का खेल बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का खेल बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित

जासं,मौड़ मंडी: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई के तत्वावधान में बुधवार को स्कूल मैदान में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर खेल और बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप मे जैन साध्वी डा. सुनीता महाराज शामिल हुए, जिसमें मौड़ नगर के सभी स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बौद्धिक के बाद स्वयं सेवकों ने खीर का ग्रहण प्रसाद के रूप में किया। यहां सौ किलो दूध से खीर बनाई गई थी। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

स्वयं सेवक के बीच बुधवार को सबसे पहले जैन साध्वी डा. सुनीता महाराज ने युवा शक्ति को मजबूती से आगे बढ़ने का संदेशा दिया। उन्होंने कहा कि धर्म का रथ राष्ट्र के युवक खीचेंगे। प्रत्येक स्वयं सेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए ताकि वे अपने गुणों से दूसरों को लाभान्वित कर सकें। संघ लोगों को जोड़ने का काम करता है, तोड़ने का नहीं।

साध्वी ने कहा कि अगर हम संगठन के साथ हैं तो हमें कोई तोड़ नही सकता। कोई संकट भी आए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अपने परिवार और अपनी संस्कृति को बचाना है तो अपनी ताकत को पहचान लें तो कोई भय नहीं रहेगा। इस मौके पर अमृत वचन, व्यक्तित्व गीत, सामूहिक गीत भी किया गया। नगर कार्यवाह संजीव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी शाखाओं में न सिर्फ सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाती है, अपितु इन शाखाओं पर शरद पूर्णिमा जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी जाति, धर्म, ऊंच-नीच का भेदभाव भुलाकर एक साथ एक पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करती है।

chat bot
आपका साथी