दुख के तूफान में महापुरुषों का जीवन प्रकाश स्तंभ: साध्वी सुनीता

जैन भारती सुशील कुमारी महाराज सेवा ट्रस्ट द्वारा इसे जरूरमंद लोगों को वस्त्र वितरण करके सेवा कार्य के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:44 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:44 PM (IST)
दुख के तूफान में महापुरुषों का जीवन प्रकाश स्तंभ: साध्वी सुनीता
दुख के तूफान में महापुरुषों का जीवन प्रकाश स्तंभ: साध्वी सुनीता

जासं, मौड़ मंडी: एसएस जैन सभा मौड़ के तत्वावधान में जैन भारती सुशील कुमारी महाराज, डा. सुनीता महाराज आदि ठाणे-9 के पावन सान्निध्य में खद्दरधारणी बाल ब्रह्मचारिणी ²ढ़ संयमी महासती मथुरा देवी महाराज का पावन दीक्षा दिवस मनाया गया। वहीं जैन भारती सुशील कुमारी महाराज सेवा ट्रस्ट द्वारा इसे जरूरमंद लोगों को वस्त्र वितरण करके सेवा कार्य के रूप में मनाया गया।

सभा में साध्वी डा. सुनीता महाराज ने कहा कि साधु पृथ्वी के समान क्षमाशील होता है, सहनशील होता है। उसके जीवन में चाहे कितने भी संकट और विपत्तियां आ जाएं लेकिन फिर भी वह हर संकट का सामना सहनशीलता के साथ करता है। महासाध्वी मथुरा देवी ता जीवन भी पृथ्वी के समान सहनशील और क्षमाशील था। महापुरुषों का जीवन जगत के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह होता है। तूफान और ज्वारों से दुखों के आंधीरूपी सागर में पीपल के पत्ते की भांति कांपते जहाज के लिए जैसे प्रकाश की मीनार उसकी सुरक्षा की आशा बनती है, वैसे ऐसे ही दुखों के तूफान में सागर में डूबते मानव के लिए महापुरुषों का जीवन एक प्रकाश स्तंभ सिद्ध होता है।

इस दौरान जैन भारती सुशील कुमारी महाराज सेवा ट्रस्ट ने गांव भाईबख्तौर में जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्रों का वितरण किया। सेवा ट्रस्ट सदस्यों निशांत जैन, राजिदर जैन, परवीन गर्ग, जसपाल जिदल, विजय कुमार द्वारा सेवा निभाई गई। भाईबख्तौर निवासी समाजसेवी जस्सी ने भी संस्था को जनसहयोग प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने बताया कि संस्थान देश के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निश्शुल्क पढ़ाई करवा रही है। जैन सभा समाज के उत्थान में कई कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी