पावरकाम मुलाजिमों ने सातवें दिन भी किया रोष प्रदर्शन

ज्वाइंट फोरम पावरकाम मानसा के मुलाजिमों द्वारा सातवें दिन भी हड़ताल कर डिविजन स्तरीय रोष रैली की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:07 PM (IST)
पावरकाम मुलाजिमों ने सातवें दिन भी किया रोष प्रदर्शन
पावरकाम मुलाजिमों ने सातवें दिन भी किया रोष प्रदर्शन

संसू, मानसा: ज्वाइंट फोरम पावरकाम मानसा के मुलाजिमों द्वारा सातवें दिन भी हड़ताल कर डिविजन स्तरीय रोष रैली की गई। मुलाजिम नेता प्रदीप सिंह टीएसयू, गुरदर्शन सिंह टाहलिया, करतार सिंह, संजीव कुमार, धरमिदर सिंह ने कहा कि सरकार मुलाजिमों की लंबे समय से लटक रही मांगों को अनदेखा कर रही है। इसके चलते ही उन्हें हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग करते कहा कि डीए की किश्त जारी की जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, कच्चे मुलाजिम पक्के किए जाएं। यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर वरिदर सिंह लाडी, बिकर सिंह माखा, सुखप्रीत सिंह, जगसीर सिंह, जतिदर सिंह मूसा, भगवान सिंह भाटिया, गुरतेज सिंह ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी