सेना के जवानों से देश के नौजवान ले सबक : एसएसपी

देश की रक्षा करने व अमन-कानून बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर शहीद हुए सैनिकों पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर देश व देश निवासियों को गर्व रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:34 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:23 AM (IST)
सेना के जवानों से देश के नौजवान ले सबक : एसएसपी
सेना के जवानों से देश के नौजवान ले सबक : एसएसपी

जासं, मानसा : देश की रक्षा करने व अमन-कानून बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर शहीद हुए सैनिकों, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर देश व देश निवासियों को गर्व रहेगा। उक्त शब्द सोमवार को एसएसपी मानसा डॉ. नरिदर भार्गव ने शहीदी यादगार के तहत जिला मुख्य दफ्तर में करवाए गए समागम दौरान किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल की कुर्बानियों से ही देश में अमन-कानून की स्थिति बनी हुई है। कुर्बानियां हमारे नौजवानों को अपने देश को समर्पित होने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भेंट करते दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर कमाडेंट राय सिंह धालीवाल द्वारा डीजीपी द्वारा भेजा गया संदेश पढकर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खात्मे के लिए पुलिस विभाग प्रयत्नशील है। जवानों को हिदायत देते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। ओर नशा पीडित नौजवानों को मुख्य धारा में लाकर नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जाए।

chat bot
आपका साथी