विभिन्न मामलों में दो भगोड़े गिरफ्तार

जिला पुलिस द्वारा लंबे समय से भगोड़े चल रहे दो आरोपित को काबू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:35 PM (IST)
विभिन्न मामलों में दो भगोड़े गिरफ्तार
विभिन्न मामलों में दो भगोड़े गिरफ्तार

संसू, मानसा: जिला पुलिस द्वारा लंबे समय से भगोड़े चल रहे दो आरोपित को काबू किया गया। काबू किए गए आरोपित राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव बडोपल के जगसीर सिंह के खिलाफ 15-7-2010 को थाना सिटी बुढलाडा में 457, 380 धारा तहत केस दर्ज किया गया था। एसडीजेएम बुढलाडा द्वारा उसे भगोड़ा करार दिया गया था। मानसा पुलिस ने आरोपित को हरियाणा के जिला भिवानी के गांव शिवानी से काबू किया। इसी तरह जिला संगरूर के गांव धर्मगढ़ छन्ना की गोल्डी उर्फ सवीता शर्मा के खिलाफ थाना सिटी बुढलाडा में साल 2015 को 420, 120 तहत मामला दर्ज किया गया था। एसडीजेएम की कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दिया था। पुलिस ने उसे सराभा नगर लुधियाना से काबू किया। टैंकरों से डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार थाना सदर बठिडा पुलिस ने गांव जस्सी पौ वाली में छापामारी कर दो लोगों को तेल टैंकरों से डीजल व पेट्रोल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 250 लीटर डीजल व 50 लीटर पेट्रोल, एक कीप व 10 मीटर पाइप बरामद की गई है।

एएसआइ गुरतेज सिंह के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लहरी सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती व जसविदर सिंह निवासी गांव जस्सी पौ वाली ने गांव में किराये पर एक नौहरा किराये पर ले रखा है। वहां पर आरोपित तेल डिपो से निकलने वाले तेल टैंकटरों को खड़ा कर डीजल व पेट्रोल चोरी करते हैं। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को तेल चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना सदर बठिंडा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी