जीवन में सुख चाहते हो तो सोच बदलो: सत्य प्रकाश

संवत्सरी महापर्व तप त्याग के साथ जैन सभा पुराना बाजार में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:52 PM (IST)
जीवन में सुख चाहते हो तो सोच बदलो: सत्य प्रकाश
जीवन में सुख चाहते हो तो सोच बदलो: सत्य प्रकाश

संसू सरदूलगढ़: जैन समाज सरदूलगढ़ द्वारा गुरुदेव श्री सुमति मुनि महाराज, ज्योतिषाचार्य गुरुदेव सत्य प्रकाश महाराज वह सेवाभावी समर्थ मुनि महाराज ठाणे 3 के सान्निध्य में संवत्सरी महापर्व तप त्याग के साथ जैन सभा पुराना बाजार में मनाया गया।

इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिषाचार्य सत्य प्रकाश ने कहा कि अगर जीवन में सुख पाना चाहते हो तो अपनी सोच बदलो। हम दिन-रात पैसा कमाने के चक्कर में पड़े रहते हैं। जब हम इस संसार से जाएंगे तो खाली हाथ जाएंगे। कोई भी व्यक्ति अपने साथ कुछ नहीं लेकर जाएगा। इसलिए हमें संसार के चक्कर से बचना चाहिए। हम अपने पुत्र और उनके बच्चों के लिए दिन-रात मेहनत कर कमाई कर रहे हैं लेकिन अगर हमारा पुत्र अच्छा निकला तो वह अपने आप धन कमा लेगा। अगर हमारा पुत्र नालायक निकला तो वह प्राप्त किया हुआ धन भी नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा कि हमें इस संसार के मोह से दूर रहकर अपने जीवन में धर्म को अपनाना चाहिए और अपने बच्चों में धर्म के संस्कार डालने चाहिएं।

इस अवसर पर जैन समाज के महामंत्री वीरेंद्र जैन ने बताया के आठ दिन लगातार 24 घंटे का श्री णमोकार महामंत्र का जाप चल रहा है। 12 सितंबर को श्री अखंड जाप का सुबह 6:15 बजे भोग डाला जाएगा आज की लड्डू की प्रभावना मोतीराम संजीव जैन गोठी पूर्व प्रधान जैन सभा द्वारा बांटी गई। अंत में तपस्या करने वाले भाई बहनों का जैन समाज द्वारा सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भान चंद, कलवंत राय गोठी एडवोकेट, दीप चंद गोठी, सुरेंद्र कुमार जैन, देवेंद्र जैन डिग्गी, धर्मेंद्र जैन मुन्ना, पीटर जैन, सोहन लाल जैन, फिरंगी लाल, जितेंद्र जैन बोवी पूर्व प्रधान नगर पंचायत सरदूलगढ़, देवराज जैन हांसपुर, सतीश कुमार जैन सीमेंट वाले, नरेश जैन पूर्व पार्षद, डा. राजकुमार जैन, संजीव जैन, बब्बू पवन कुमार अग्रवाल, दर्शन लाल महिला मंडल की प्रधान सीमा जैन, युवक मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी