प्रकाश उत्सव को समर्पित संगीत मुकाबले करवाए

श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश उत्सव पर लायंस क्लब गोनियाना ने गुरमत संगीत मुकाबले सेवा पंथी गुरमत विद्यालय में करवाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 04:43 PM (IST)
प्रकाश उत्सव को समर्पित संगीत मुकाबले करवाए
प्रकाश उत्सव को समर्पित संगीत मुकाबले करवाए

संवाद सूत्र, गोनियाना मंडी : श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश उत्सव पर लायंस क्लब गोनियाना ने गुरमत संगीत मुकाबले सेवा पंथी गुरमत विद्यालय में करवाए। क्लब के प्रधान गोनी सरा और सचिव वरिदर धींगड़ा ने बताया के इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर मनमोहन सिंह धीगड़ा प्रधान नगर कौंसिल गोनियाना और विशेष मेहमान के तौर पर पार्षद मनदीप सिंह मक्कड़ और गुरदेव सिंह पूर्व पटवारी ने शिरकत की।

इस मौके पर शबद गायन मुकाबले के पहले ग्रुप में तीसरी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और दूसरे ग्रुप में 8वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शब्द गायन मुकाबले की जजमेंट गुरप्रीत सिंह डबवाली और जसप्रीत सिंह ने और जशनप्रीत कौर ने स्टेज सचिव की सेवा निभाई। इस मौके पर मुख्य मेहमान मनमोहन धींगडा ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों में यह धार्मिक रुचि पैदा करने के लिए जो गुरमत संगीत मुकाबले कराए हैं। उन्होंने पहला स्थान हासिल करने वाले 3 विद्यार्थियों को नकद राशि देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर लायंस क्लब गोनियाना की तरफ से मुख्य अतिथि और विशेष मेहमानों का सम्मान किया गया और साथ में गुरमत विद्यालय के प्रबंधक गुरसेवक सिंह और मनप्रीत कौर का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर सुखपाल सिंह बुट्टर और लायंस क्लब ने गुरमत विद्यालय को नगद राशि दान के रुप में भेंट की। इस मौके पर गोनियाना लायंस क्लब के समूह सदस्यों सहित संगत ने शिरकत की।

chat bot
आपका साथी