बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर सभा की बैठक आज

शहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ रही संख्या के कारण रोज हादसे हो रहे है। जिससे विद्यार्थियों के परिजन बच्चों को लेकर अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:08 AM (IST)
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर सभा की बैठक आज
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर सभा की बैठक आज

जासं, मानसा : शहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ रही संख्या के कारण रोज हादसे हो रहे है। जिससे विद्यार्थियों के परिजन बच्चों को लेकर अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। उक्त समस्या को लेकर नगर सुधार सभा आज बैठक करेगी।

बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर सभा के प्रधान सतपाल सिंह, स्वर्णजीत सिंह, सुशील बांसल, सतीश सिगला, प्रेम सिंह व एडवोकेट उमरिदर सिंह चहल ने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे रोज सड़क हादसे हो रहे है। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार पशुओं की देखरेख करने के बदले गो सैस के नाम पर करोड़ों रुपये लेता हैं। परन्तु एक भी पैसा गो वंश की संभाल पर खर्च नहीं किया जाता। इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने कहा कि बैठक में शहरनिवासियों को शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

chat bot
आपका साथी