गुटबाजी के कारण हारी पार्टी : वड़िंग

जागरण टीम मानसा/ बुढलाडा लोकसभा हलका बठिडा से कांग्रेस के हारे उम्मीदवार अमरिंदर ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:37 AM (IST)
गुटबाजी के कारण हारी पार्टी : वड़िंग
गुटबाजी के कारण हारी पार्टी : वड़िंग

जागरण टीम, मानसा/ बुढलाडा : लोकसभा हलका बठिडा से कांग्रेस के हारे उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िग ने शनिवार को मानसा जिले का धन्यवादी दौरा किया तथा मानसा व बुढलाडा के वर्करों से बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि हमारी पार्टी में गुटबाजी ही सबसे बड़ा हार का कारण बनी है। मानसा के गोशाला भवन में उन्होंने कांग्रेसी वर्करों और नेताओं से कहा कि चुनाव में जीत हार तो होती ही है। मगर जिस तरह कांग्रेसी वर्करों ने उनका साथ दिया है। जिसके लिए वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि वह इस हलके लोगों के दुख-सुख में हमेशा साथ रहेंगे। पार्टी वर्करों से कहा कि वह विवादो से निकल एकजुटता से काम करें। वहीं बुढलाडा में भी उन्होंने लोगों का आभार जताया।

इस मौके कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज बाला बांसल, पूर्व विधायक मंगत राय बांसल, गुरप्रीत सिंह विक्की, माईकल गागोवाल, मनदीप सिंह गोरा, आयूषी शर्मा, रमेश टोनी, भीम सैन, अशोक गर्ग, तरसेम कददू, बलविन्दर नारंग, हरी राम डिम्पा, नरोतम चहल, मनजीत मीता, प्रवीण टोनी, कृष्ण बांसल, सुरेश नन्दगड़िया, प्रेम सागर भोला, विनोद गूगन, लाल चंद यादव, जतिन्दर आगरा, भूरा सिंह शेरगड़िया के इलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी