माता गुजरी भलाई केंद्र 11 लड़कियां की शादी करवाएगा

संसू,बुढलाडा : माता गुजरी भलाई केंद्र की बैठक सभा के संचालक मास्टर कुलवंत ¨सह की अगुवाई में की गई। स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:54 PM (IST)
माता गुजरी भलाई केंद्र 11 लड़कियां की शादी करवाएगा
माता गुजरी भलाई केंद्र 11 लड़कियां की शादी करवाएगा

संसू,बुढलाडा : माता गुजरी भलाई केंद्र की बैठक सभा के संचालक मास्टर कुलवंत ¨सह की अगुवाई में की गई। संस्था के नेता कुलदीप ¨सह व कुल¨वदर ¨सह ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर लोक भलाई के काम किए जाते हैं और इसी के तहत 10 मार्च को महिला दिवस पर 11 लड़कियों की शादी करवाई जाएगी। लोक भलाई कामों के तहत गरीब परिवारों को राशन और स्कूली बच्चों की फीस दी जाती है। इस अवसर पर शहर के आढ़ती जस¨वदर ¨सह द्वारा सिविल अस्पताल में वाटर कुलर लगाने के लिए संस्था को 35 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने दानी सज्जन का धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बलवीर ¨सह,मन¨जदर ¨सह,डॉ.ज्ञान चंद,गुरतेज ¨सह,मास्टर जसप्रीत ¨सह,परमजीत ¨सह,द¨वदरपाल ¨सह,बलवीर ¨सह के अलावा अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी