गुरुकुल अकदमी का सालाना समागम संपन्न,

संसू, जोगा(वि) : गुरुकुल अकादमी उभ्भा का 15वां सालाना ईनाम वितरण और सांस्कृतिक समारोह बह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:44 PM (IST)
गुरुकुल अकदमी का सालाना समागम संपन्न,
गुरुकुल अकदमी का सालाना समागम संपन्न,

संसू, जोगा(वि) : गुरुकुल अकादमी उभ्भा का 15वां सालाना ईनाम वितरण और सांस्कृतिक समारोह बहुत शानो-शौकत से संपन्न हुआ। समागम का आगा•ा करनवीर ¨सह और साथियों ने शब्द गायन के साथ किया। इसके उपरांत डांस 'छोटी थी आशा','आटे दी चिड़ी' और 'एक बटा दो' की शानदार पेशकश की। आज की किसानी के दर्द को बयान करती कोरियोग्राफी 'साडा सारा ¨पड विकाउ ऐ' ने जहां दर्शकों की आँखें नम की, वहां गुजरात का डांडिया, महाराष्ट्र का मलहारी नाच, हरियाणवी नाच, पंजाब की लुडडी, भंगड़ा और गिद्दा दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर गया। कोरियोग्राफी स्वच्छ भारत अभियान, पानी की बचत संबंधी मायम, स्किट 'सब से बुरा है कौन' और अलग किस्म के नाच लिलीपुट्ट की पेशकारी भी प्रशंसनीय रही। सीबीएसई ब्लॉक के बच्चों ने 'एक चिड़िया, अनेक चिड़ियां' की पेशकारी से सबका मन मोह लिया। स्कूल प्रमुख हरप्रीत ¨सह पुरबा ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी और एनएसएस यूनिट की गतिविधियों की जानकारी दी। रंगकर्मी मनजीत कौर औलख, सुखदेव ¨सह रिटायर्ड हैड टीचर, गरीश गर्ग इंस्पेक्टर, लोग गायक गुरविन्दर बराड़, स्कूल प्रमुख हरप्रीत ¨सह पुरबा, सुरिन्दर कुमार और सुभाष गर्ग ने खेल, सांस्कृतिक और अकादमिक गतिविधियों में प्रथम रहे बच्चों का सम्मान किया। आज की पीढ़ी को किताबों से जोड़ने के लिए इस मौके किताबों की स्टाल भी लगाई गई।

chat bot
आपका साथी