किसान विरोधी हैं सभी सरकारें : बाजवा

संसू, बुढलाडा : भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान जसबीर ¨सह बाजवा व ब्लॉक प्रधान साधू ¨सह न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 05:07 PM (IST)
किसान विरोधी हैं सभी सरकारें : बाजवा
किसान विरोधी हैं सभी सरकारें : बाजवा

संसू, बुढलाडा : भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान जसबीर ¨सह बाजवा व ब्लॉक प्रधान साधू ¨सह ने जत्थेबंदी की मी¨टग को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक केंद्र व प्रदेश में चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, किसान विरोधी ही रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा। जिसके चलते किसान कर्जदार होकर खुदकशियां कर रहे हैं। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि बखशीवाला से बोहा ब्रांच नहर में नहरी विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा जा रहा, जिसके चलते किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग द्वारा नहर में पानी न छोड़ा गया तो जत्थेबंदी द्वारा कड़ा संघर्ष किया जाएगा। इस दैरान किसान नेता इंदरजीत ¨सह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए, डॉ. स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए, किसानों को पेंशन दी जाए, पोस्त की खेती करने की इजाजत दी जाए। इस अवसर पर बाबू ¨सह, जो¨गदर ¨सह, राजवंत ¨सह, गमदूर ¨सह, गुरदेव ¨सह के अलवा अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी