शहर में डेंगू से दो महिलाओं की मौत

विनोद जैन, सरदूलगढ़ : सरदूलगढ़ शहर और आसपास के गावों में डेंगू के मरीजो की संख्या लगातार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 06:10 PM (IST)
शहर में डेंगू से दो महिलाओं की मौत
शहर में डेंगू से दो महिलाओं की मौत

विनोद जैन, सरदूलगढ़ : सरदूलगढ़ शहर और आसपास के गावों में डेंगू के मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन सेहत विभाग कुंभकरनी नींद सो रहा है। जबकि शहर में डेंगू के डंक से दो महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। सरदूलगढ़ में डेंगू ने दो महिलाओं की जान ले ली है। जिसमें पूनम जैन पत्‍‌नी मदन लाल जैन जिसे डेंगू हो गया था। उसे डीएमसी लुधियाना दाखिल करवाया गया था जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा वार्ड नं 4 की निवासी उषा रानी पत्‍‌नी राज कुमार जो कि करीब एक महीने से डेंगू से पीडित थी और कोमा में चली गई। जिसे हिसार के प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसके एक महीने बाद रविवार रात उसकी मौत हो गई। अब तो शहर में यह आलम है कि सरदूलगढ़ शहर से तकरीबन रोजाना 4 से 5 मरीज सिरसा के अस्पतालों में दाखिल हो रहे हैं। ऐसे में सेहत विभाग की तरफ से भी शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जब सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ के सीनियर मेडिकल अफसर सोहण लाल अरोड़ा से डेंगू से हुई मौतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह दोनों केस उनके पास तो नहीं आए है। तथा न ही हमें इस बारे कोई जानकारी है।

डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हैं प्राईवेट अस्पताल

सरदूलगढ़ के प्राईवेट अस्पताल डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हैं। डेंगू से इससे पहले नगर पंचायत के प्रधान जतिन्दर जैन बोबी, सब डिविजन सरदूलगढ़ के डीएसपी संजीव गोयल भी चपेट में आ चुके हैं। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में भी डेंगू के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किया गया है। अस्पताल में मरीजों को डेंगू की जाच कराने का भी कोई प्रबंध नहीं है। यदि मरीज का चैकअप करना होता है तो मरीज का ब्लड सैंपल 40 किलोमीटर दूर मानसा के सिविल अस्पताल में भेजा जाता है। जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों में महंगे भाव के साथ इलाज करवाना पड़ रहा है।

सैकड़ों लोग डेंगू से पीड़ित

इसके इलावा सैकड़ों लोग डेंगू के बुखार से पीडित हैं। जिनकी पलैटलेट्स कम हो गई हैं। परंतु सिविल अस्पताल में डेंगू की जाच वाली किट्टे न होने के कारण लोगों के डेंगू टैस्ट नहीं हो रहे है। डेंगू के सैकड़ों ही मरीज सरदूलगढ़ और सिरसा के अस्पतालों में पड़े हैं जो कि बुखार से पीड़ित हैं और जिनके पलैटलेट्स कम हो गए हैं।

शहर में करवाई जाए सफाई

इस बारे में कामरेड लाल चंद सरदूलगढ़ ने माग की है कि सरदूलगढ़ शहर में सफाई करवाई जाये और शहर में फॉगिंग करवाई जाये तो मच्छरों का प्रकोप कम हो पाए। उन्होने कहा कि शहर में सफाई का बुरा हाल है, जिस कारण शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने डीसी मानसा से माग की है कि शहर में सेहत विभाग की विशेष टीम गठित कर मेडीकल जाच कैंप लगाए जाए।

chat bot
आपका साथी