मानसा में बारिश से 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

शनिवार की देर रात व सावन से एक दिन पहले आई बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:14 PM (IST)
मानसा में बारिश से 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
मानसा में बारिश से 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

जासं, मानसा : शनिवार की देर रात व सावन से एक दिन पहले आई बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश से 12 घंटे के करीब बिजली की आपूर्ति बाधित रही रही। बारिश से विभिन्न स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए। इस तेज बारिश से कई बड़े पेड़ उखड़ गए। टेलीफोन की तारें टूट गई।

मानसा में देर रात बारिश से जिला अधिकारियों की सरकारी कॉलोनी में भी पानी जमा हो गया। उक्त सरकारी कॉलोनी में जिला के आला अधिकारियों का आवास है। यहां पर भी भारी पानी जमा हो गया। थानों में भी पानी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

एसडीओ सब-अर्बन सिटी मानसा अमृतपाल गोयल से बात की तो उन्होंने बताया कि शहर के कई हिस्सों में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसे बाद दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे तक ठीक करवा दिया है, बाकी गांवों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कृषि क्षेत्र से संबंधित लोगों का कहना है कि यहां किसान अपनी फसलों को पानी देने के लिए महंगे भाव का डीजल फूंक रहे थे। एक बारिश से किसानों को नरमे की फसल व धान की फसल के लिए बेहद अच्छा रहेगा। मौसम ने बदला मिजाज

बारिश से मानसा में तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो तीन दिन तक बारिश आने की संभावना है, मगर आसमान साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी