कृष्ण कुमार बने रामा नगर कौंसिल के प्रधान

प्रवीन कुमार पक्का को पछाड़ते हुए कृष्ण कुमार काला को प्रधान चुना गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:21 PM (IST)
कृष्ण कुमार बने रामा नगर कौंसिल के प्रधान
कृष्ण कुमार बने रामा नगर कौंसिल के प्रधान

संवाद सूत्र, रामा मंडी: नगर कौंसिल रामा की प्रधानगी की दौड़ में सबसे आगे प्रवीन कुमार पक्का को पछाड़ते हुए कृष्ण कुमार काला को प्रधान चुना गया है। नगर कौंसिल प्रधान के चुनाव से पहले खुशबाज जटाना ने मार्केट कमेटी दफ्तर में बंद कमरे में सभी पार्षदों से मुलाकात की। इसके बाद सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर कौंसिल दफ्तर पहुंचे, जहां पर एक घंटे तक बैठक चली। इसके बाद वार्ड नं 14 से चुनाव जीते कृष्ण कुमार काला को अध्यक्ष तथा वार्ड नं छह से चुनाव जीते सरबजीत सिंह ढिल्लों को उपाध्यक्ष बनाया गया।

कृष्ण कुमार काला सीनियर कांग्रेस नेता हैं और इससे पहले वह दो बार नगर कौंसिल का चुनाव जीत चुके हैं। अध्यक्ष पद से पहले सभी पार्षदों को शपथ दिलाई गई। खुशबाज जटाना ने बताया कि कृष्ण कुमार काला के अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो वर्ष रहेगा। इसके बाद अगले दो वर्षों के लिए फिर से अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और। फिर एक वर्ष के लिए चुनाव होगा। इस मौके पर सुखजीत सिंह बंटी चेयरमैन मार्किट कमेटी रामा, पार्षद तेलूराम लहरी पार्षद सुनीता शर्मा पार्षद मनोज कुमार सींगो, पार्षद गीता रानी, पार्षद बंत सिंह चट्टठा, पार्षद राकेश रानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गुरसेवक सिंह बने नगर पंचायत लहरा मोहब्बत के वरिष्ठ उपप्रधान नगर पंचायत लहरा मोहब्बत में हलका विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई की अगुआई में बैठक हुई। इस दौरान गुरसेवक सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान और बलजीत कौर को उपप्रधान चुना गया। नथाना के नायब तहसीलदार अवतार सिंह और तरुण कुमार की हाजिरी में पार्षदों की सहमति से यह चुनाव किया गया। यहां पार्षद मुख्यतार सिंह, पार्षद प्रीतम सिंह, बेअंत कौर, गुरप्रीत कौर, हरबंस, जस्सा सिंह, जुगिदर सिंह, गुरदास सिंह, जगसीर सिंह, धन्नदेव सिंह, शिवदीप सिंह, बलजिदर सिंह, करनैल सिंह, जसवीर सिंह, गुरजीत सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी