सप्ताह यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली

गोशाला व मंदिर सुधार कमेटी की ओर से करवाई जा रही श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ के उपलक्ष्य में लक्ष्मी नरायण मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST)
सप्ताह यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली
सप्ताह यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली

संसू, मानसा: गोशाला व मंदिर सुधार कमेटी की ओर से करवाई जा रही श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ के उपलक्ष्य में लक्ष्मी नरायण मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। नारियल की रस्म एडवोकेट सिमरनजीत सिंह मानशाहिया व ज्योति प्रचंड की रस्म महाराज संत स्वामी राम तीर्थ ने अदा की। कमेटी प्रधान जतिदरवीर गुप्ता ने कहा कि कथा का आयोजन 27 सितबर से तीन अक्टूबर तक रोजाना दोपहर तीन से शाम छह बजे तक किया जाएगा, जिसमें संत स्वामी राम तीर्थ प्रवचन करेंगे। यहां जतिदरवीर गुप्ता, मोनू दानेवालिया, मुनिष बब्बू, पाली राम, अशोक चांदपुरिया, ईश्वर गोयल, हाकम चंद, जगदीश, समीर छाबड़ा, विनोद गूंगन, राजेश पधेंर, बिदरपाल गर्ग, अमृतपाल गर्ग, विनोद भंमा, सुरिदर पिटा, प्रेम काटी, हरी राम डिपा, रुलदू नंदगढ, रुलदू रोडी, संजीव छज्जू आदि मौजूद थे। श्रीमद् महापुराण से पहले निकाली कलश यात्रा माडल टाउन फेज तीन में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक किया जा रहा है। पहले दिन श्रद्धालुओं द्वारा कलश व रथ यात्रा निकाली गई। कथा वाचक के तौर पर उत्तराखंड धाम से भागवताचार्य सतीश चमोली के पहुंचने पर उनका स्वागत फूलों के साथ किया गया। वह रथ में बैठकर महिलाओं कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा का पूरे रास्ते पर फूलों की बारिश से स्वागत किया गया।

कथा के दौरान सतीश चमेली ने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, वही इस कथा मंडप में पहुंचे हैं। जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आनंद की प्राप्ति नहीं होती है। यह जरूरी है कि प्रभु की भक्ति में मन लगाया जाए। तभी आपका जीवन सफल हो सकता है।

chat bot
आपका साथी