जसनूर ने हासिल किया पहला स्थान

संस बठिडा श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित ऑनलाइन शैक्षणिक मुकाबले करवाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जसनूर ने हासिल किया पहला स्थान
जसनूर ने हासिल किया पहला स्थान

संस, बठिडा : श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित ऑनलाइन शैक्षणिक मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इन मुकाबलों में स्कूल स्तर, जिला स्तर व स्टेट स्तर पर इन मुकाबलों के नतीजों में ब्लाक स्तर पर शब्द गायन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गहरी बुट्टर के सात विद्यार्थियों ने भाग लिया। संगत ब्लाक के छेवीं से आठवीं तक के ग्रुप में जसनूर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं नौवीं से 12वीं क्लास के ग्रुप में राजवीर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिसिपल ने समूह स्टाफ विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी। प्रिसिपल डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि आने वाले शैक्षणिक मुकाबलों में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।

chat bot
आपका साथी