शिव त्रिवेणी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शिव त्रिवेणी मंदिर में मनाया गया। पूजन की रस्म रमेश कुमार अशोक कुमार तायल डा. सुनील बांसल ट्रक यूनियन के प्रधान प्रितपाल डाली वनीत कुमार चिमन लाल राजेश रिकू ने अदा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 12:11 AM (IST)
शिव त्रिवेणी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई
शिव त्रिवेणी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई

संसू, मानसा : श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शिव त्रिवेणी मंदिर में मनाया गया। पूजन की रस्म रमेश कुमार, अशोक कुमार तायल, डा. सुनील बांसल, ट्रक यूनियन के प्रधान प्रितपाल डाली, वनीत कुमार, चिमन लाल, राजेश रिकू ने अदा की। ज्योति प्रचंड मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की गई। प्रसिद्ध गायक बबीता सोनी द्वारा भगवान श्री कृष्ण का गुणगान किया गया व ठाकुर आर्ट ग्रुप द्वारा सुंदर झांकियां पेश की गई।

वेद प्रकाश, योकेश कुमार, सुरेश कुमार, हनीश गर्ग, बुध राम, नरिदर फत्ता, विक्की भारा मौजूद थे। वहीं नयना देवी पानी दल द्वारा फ्रूट चाट की सेवा निभाई गई। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश कुमार, वाइस प्रधान रवि माखा, खजांची नरेश कुमार, अशोक बांसल, नरेश सिगला द्वारा मुख्य मेहमानों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन अशोक गर्ग ने किया। इस तरह श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पुष्प वाटिका शनि मंदिर के पास लंगर लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार नीटा, बब्बू जिदल, तरसेम चंद, दीपक गर्ग, दर्शन पाल, हरी ओम, विनोद कुमार हैप्पी, हनी गोयल, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, अनिल बांसल, दीपक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी