चुनाव को लेकर जगदीप सिंह ने वर्करों के साथ मीटिग की

शिरोमणि अकाली दल के हल्का मानसा के इंचार्ज जगदीप सिंह नकई द्वारा 2022 की चुनाव को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी के चलते जगदीप सिंह नकई द्वारा जिला मानसा के गांव अकलियों में वर्करों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM (IST)
चुनाव को लेकर जगदीप सिंह ने वर्करों के साथ मीटिग की
चुनाव को लेकर जगदीप सिंह ने वर्करों के साथ मीटिग की

संसू, भीखी : शिरोमणि अकाली दल के हल्का मानसा के इंचार्ज जगदीप सिंह नकई द्वारा 2022 की चुनाव को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी के चलते जगदीप सिंह नकई द्वारा जिला मानसा के गांव अकलियों में वर्करों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-चर्चा की गई। उनकी मुश्किलें सुनीं। नकई ने कहा कि कांग्रेस सरकार से हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस सरकार ने अपने बीते साढ़े चार साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज हर वर्ग कांग्रेस सरकार से दुखी होकर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार लेकर आने के लिए उतावला है। जगदीप सिंह नकई द्वारा हरियाणा के करनाल में किसानों पर बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की भी निदा की गई। इस मौके पर अकाली वर्कर मौजूद रहे। खंट्टर सरकार किसानों पर अत्याचार के लिए माफी मांगे : जगदेव

वहीं तलवंडी साबो में हलका तलवंडी साबो के ब्लाक समिति मेंबर जगदेव सिंह ने बताया कि पिछले दिन हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की अगुआई वाली भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा करनाल में खेती कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करना बहुत ही बुरी घटना हैं। खट्टर सरकार किसानों पर किए अत्याचार की माफी मांगे और दोषियों पर बनती कार्रवाई करे। उन्होंने किसान देश का अन्नदाता हैं और यदि किसान को ही सरकार मारने लग गई तो देशवासियों को खाने के लिए अनाज, पहनने के लिए कपड़ा और उद्योगों को चलाने के लिए कच्चा माल कहां से मिलेगा। कहा, किसानों पर लाठीचार्ज करने वाली भाजपा सरकार को पंजाब में घुसने न दिया जाए। देश की तरक्की में किसानों का बहुत बड़ा योगदान हैं, जिसका कोई मूल्य नहीं दिया जा सकता। हम किसानों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

chat bot
आपका साथी