श्री साई मंदिर का मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

श्री साई धाम चेरिटेबल ट्रस्ट भीखी द्वारा श्री साई मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:37 PM (IST)
श्री साई मंदिर का मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
श्री साई मंदिर का मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

संसू, भीखी: श्री साई धाम चेरिटेबल ट्रस्ट भीखी द्वारा श्री साई मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। मूर्ति स्थापना में श्री राम दरबार की मूर्ति समाजसेवी नरेंद्र कुमार डीसी के परिवार द्वारा, हनुमान जी की मूर्ति सोमनाथ सिगला के परिवार द्वारा व शिव परिवार की मूर्ति जिदल परिवार द्वारा करवाई गई। श्री साईं जी की झांकी लगाई गई। ज्योति प्रचंड की रस्म जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान चुसपिदरवीर सिंह चहल ने अदा की। यहां विपिन कुमार लकी कांग्रेसी नेता, बलराज बंसल, विक्की कुमार, राम कुमार, डा. रंजिदर मित्तल, धर्मवीर मिटा, मंगत पंधेर, अशोक नीरज, अमृतपाल मित्तल, जसपाल सिंह मित्तल आदि उपस्थित थे। जैन धर्म की शिक्षा युवा पीढ़ी के लिए अनिवार्य: साध्वी शुभिता जैन स्थानक में विराजमान जैन भारती सुशील कुमारी महाराज की शिष्य साध्वी शुभिता ने धर्मसभा में कहा वर्तमान समय में युवा पीढ़ी पाश्चात्य सभ्यता की चकाचौंध में अपने भारतीय संस्कारों से विमुख होती जा रही है। भारत देश में माता-पिता, मित्र, धर्म, जीवन-मूल्यों आदि का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिनसे विमुखता का हमारी संस्कृति, संस्कारों और परिवारों में व्यापक असर ²श्टिचर होने लगा है।

इस परिपेक्ष में साध्वी शुभिता ने प्रवचन के दौरान कहा कि जैन धर्म जो कि अनादिकाल से चलता रहा है। इसको और आगे बढ़ाने की जरूरत है। जैन धर्म की शिक्षा देना आज की युवा पीढ़ी और छोटे बच्चों को अनिवार्य हो गया है। इससे उनमें त्याग ,तपस्या और संस्कारी होने की भावना आती है। उन्होंने कहा कि सही शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार हो तो जीवन का चहुमुखी विकास संभव है। बालक का जन्म अच्छें संस्कारों से होता है। आवश्यकता है जीवन को संस्कारवान बनाया जाए क्योंकि जब तक जीवन संस्कारित नहीं होगा तब तक वह समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी कैसे होगा? आज का बालक कल का भारत है, राष्ट्र का भावी निर्माता है, बालक देश की धरोहर है, जिस प्रकार धन की रक्षा के लिए सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए जाते हैं। ठीक उसी प्रकार बालक के जीवन की सुरक्षा करना माता पिता का प्रथम कर्तव्य होता है। इसलिए धार्मिक संस्कार अपने बच्चों को देना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी