हरजिदर सिंह विरदी को राज्य पुरस्कार से सम्मानित

गांव बोडावाल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिसिपल हरजिदर सिंह विरदी को अध्यापक दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 09:32 PM (IST)
हरजिदर सिंह विरदी को राज्य पुरस्कार से सम्मानित
हरजिदर सिंह विरदी को राज्य पुरस्कार से सम्मानित

संसू, भीखी: गांव बोडावाल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिसिपल हरजिदर सिंह विरदी को अध्यापक दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार द्वारा शिक्षक दिवस पर मानसा जिले के चार शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें एक अधिकारी व तीन शिक्षक मानसा जिले के शामिल हैं। इनमें विरदी भी शामिल हैं। उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही अपनी सेवाएं ईमानदारी से निभाने का वादा किया।

अध्यापक दिवस पर मानशाहिया ने लिया अपने गुरुओं का आशीर्वाद मानसा के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने अध्यापक दिवस पर प्राइमरी से लेकर कालेज तक की पढ़ाई कराने वाले अध्यापकों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

मानशाहिया सबसे पहले प्राइमरी के अध्यापक स्व. मास्टर मेघ राज के परिवार से मिले और उनके घर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेट की। इसके बाद वह अपने मैथ टीचर बलजीत सिंह, पंजाबी अध्यापिका गोबिदर कौर, हिदी व संस्कृत के अध्यापक मास्टर देव राज शास्त्री, नेहरू कालेज के फिजिक्स के प्रोफेसर प्रो.ओपी सेठी, कैमिस्ट्री के प्रोफेसर प्रो.टीसी गुप्ता से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं फरीदाबाद शिफ्ट होने वाले प्रो.नेहरू लाल जिदल से फोन पर बात की। स्वर्गीय मास्टर बलदेव कृष्ण के परिवार से मिल कर दुख साझा किया। अंगेजी मास्टर स्वर्गीय मास्टर मथुरा दास व सोशल स्टडी के अध्यापक स्व. महिदर सिंह सिद्धू के परिवार से मिले। मानशाहिया ने कहा कि वह साल 2001 से लगातार हर साल अध्यापक पर अपने अध्पायकों से मिलते हैं। अध्यापकों के पांव स्पर्ष करने से मानसिक संस्तृष्टि मिलती है। छात्र व अध्यापक का रिश्ता मां-बाप की तरह होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी