गुरु व परमात्मा का हमेशा स्मरण करें : देवकीनंदन

श्री कृष्ण कीर्तन मंडल द्वारा श्री राधाष्टमी के संबंध में गीता भवन में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:51 PM (IST)
गुरु व परमात्मा का हमेशा स्मरण करें : देवकीनंदन
गुरु व परमात्मा का हमेशा स्मरण करें : देवकीनंदन

संसू मानसा: श्री कृष्ण कीर्तन मंडल द्वारा श्री राधाष्टमी के संबंध में गीता भवन में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन ज्योति प्रचंड करने की रस्म सनातन धर्म सभा के खजांची अमृत सिंह मित्तल व आरती की रस्म विजय कुमार मूसे वाले ने अदा की।

इस अवसर पर प्रवचन करते हुए स्वामी देवकीनंदन गोकुल वाले ने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीव का कल्याण हो जाता है और गुरु की कृपा से ही भगवान से मिलन हो पाता है। कोई भी शुभ काम करने से पहले अपने गुरु व परमात्मा को याद करना चाहिए, जिससे हर काम मंगलमई होगा। भगवान का नाम ही सत्य व कभी खत्म न होने वाला है, जबकि संसार की सभी वस्तु नाशवान है। यह संसार एक सपना है और इस कलयुग में परमात्मा के सहारे के साथ ही सुख मई जीवन जिया जा सकता है। परमात्मा जीव के अच्छे बुरे कर्मों के बारे में जानकार है। इसलिए जो मनुष्य परमात्मा की शरण में चला जाता है उसके सभी दुख-दर्द मिट जाते हैं। इसलिए हर मनुष्य को सत्संग में आकर संतों के वचन सुनकर उन पर अमल करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भजन गाकर भक्तों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

इस दौरान मंडल सचिव अमरनाथ गर्ग ने बताया कि श्री राधाष्टमी उत्सव 14 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसमें सुबह हवन यज्ञ होगा और भक्तों के लिए विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मपाल पाली, सोनू अतला, सुरिदर लाली, पवन धीर, ज्ञान चंद, दीवान भारती, अमरनाथ लीला, भोले नाथ, अंकुश, पुजारी आचार्य बृजवासी, विनोद रानी, कृष्णा रानी, शीला रानी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी