गोनिया मंडी में कांग्रेस के पांच पार्षदों ने समागम से बनाई दूरी

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाने पर गोनियाना मंडी में कांग्रेस के सिटी प्रधान राज कुमार की अगुआई में लड्डू वितरण समागम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 10:10 PM (IST)
गोनिया मंडी में कांग्रेस के पांच पार्षदों ने समागम से बनाई दूरी
गोनिया मंडी में कांग्रेस के पांच पार्षदों ने समागम से बनाई दूरी

संसू,गोनियाना मंडी: नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाने पर गोनियाना मंडी में कांग्रेस के सिटी प्रधान राज कुमार की अगुआई में लड्डू वितरण समागम किया गया। विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई के बेटे ने शिरकत की, लेकिन नगर कौंसिल में चल रही पार्टी के आपसी कलह के चलते पांच पार्षदों ने दूरी बनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। हालांकि कुछ ने संदेश देरी से मिलने का बहाना बनाया, लेकिन पार्टी की आपसी कलह खुलकर सामने आ गई। इस बारे में राज कुमार ने कहा उन्होंने संदेश सभी को दिया था, लेकिन कुछ पार्षदों ने कहा कि वह मंडी से बाहर हैं।

सिद्धू के पीपीसीसी प्रधान बनने पर बांटे लड्डू तलवंडी साबो हलके से कांग्रेस के इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाना के दिशा-निर्देश पर स्थानीय नगर कौंसिल दफ्तर में कौंसिल अध्यक्ष कृष्ण कुमार काला की अगुआई में नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में लड्डू बांटे गए। खुशबाज जटाना के निजी सहायक रणजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि सिद्धुू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से युवाओं में जोश की लहर है। केंद्रीय लीडरशिप के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिगला, सरबजीत सिंह ढिल्लों, पार्षद मनोज सींगो, पार्षद बंत सिंह चट्टठा, चेयरमैन मार्किट कमेटी सुखजीत सिंह बंटी, बेअंत सिंह बंगी , गुरशरण सिंह सरपंच, बलविदर सिंह सरपंच, गुरचेत सिंह सरपंच, तरसेम नागर, गोल्डी, अमरजीत मित्तल, सीपा बंगी, दर्शन संधू सहित मौजूद थे। नथाना में भी कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का प्रधान नियुक्त करने की खुशी में यूथ कांग्रेस हलका भुच्चो के प्रधान एडवोकेट जसविदर सिंह जस बज्जोआना की अगुआई में लड्डू बांटे गए। इस मौके पर सुखमंदर सिंह प्रधान नगर पंचायत नथाना, गुरसेवक सिंह प्रधान लहरा नगर पंचायत, चमकौर सिंह सरपंच पुहली, बूटा सिंह सरपंच ढेलवां, सतनाम सिंह सरपंच भैनी, देवी दयाल, बिदर सिंह सरपंच कल्याण मलका, हरतेज ग्रेवाल, बलदेव नंबरदार गंगा, बलकरण गंगा, महिद्र नाथपुरा, सुखमंदर नाथपुरा, जगदीप जग्गा यूथ आगू, प्रधान अमनदीप सिंह सेक्रेटरी यूथ कांग्रेस नेता, बलजिदर माड़ी, जस्सी गंगा, बलजिदर लहरा, दर्शन सिंह एमसी नथाना, सर्वजीत सिंह एमसी नथाना हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी