प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी लड़की का पिता ने किया कत्ल

गांव धिगढ़ में प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी एक लड़की का उसके पिता ने ही कथित रूप से कत्ल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:52 PM (IST)
प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी लड़की का पिता ने किया कत्ल
प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी लड़की का पिता ने किया कत्ल

संसू, मानसा: गांव धिगढ़ में प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी एक लड़की का उसके पिता ने ही कथित रूप से कत्ल कर दिया। थाना सदर की पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गांव धिगढ़ की खुशप्रीत कौर इंद्रजीत सिंह नामक व्यक्ति के साथ घर से चली गई थी, जो कुछ दिन बाद घर लौट आई। घर आने के बाद लड़की प्रेम विवाह करवाने की जिद करने लगी। उसका पिता गुरजंट सिंह प्रेम विवाह के खिलाफ था। गत आठ व नौ मई की मध्य रात्रि गुरजंट सिंह ने रात समय खाने में कोई जहरीली चीज मिलाकर खुशप्रीत को बेहोश कर दिया और उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। थाना सदर मानसा के मुखी संदीप सिंह ने बताया कि लड़की की लाश खुर्द-बुर्द करने व सबूतों को खत्म करने के लिए अगली सुबह परिवार ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने सभी सुबूत एकत्र करने के बाद गुरजंट सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

युवक की ट्राले के नीचे आने से मौत बठिडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक खड़े ट्रक-ट्राले को चोरी की नीयत से लेकर भाग रहे दो युवकों में से एक की उसी ट्राले के नीचे आने से मौत हो गई। जांच अधिकारी जसकरण सिंह ने बताया कि रविवार रात ग्यारह बजे के करीब पुलिस ने मौड़ चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान टी-प्वांइट की तरफ से आ रहे एक ट्रक-ट्राले का चालक तथा उसका साथी पुलिस को देखकर घबरा गए तथा ट्राले से छलांग लगाकर भागने लगे। इस दौरान कंडक्टर साइड बैठा जवाहर नगर निवासी भिदर सिंह हाईवे पर लगे डिवाइडर से टकराकर ट्राले के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद लाश स्वजनों को सौंप दी गई है। साथ ही पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी