घग्गर जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने पुल पर बंद किया आवागमन

घग्गर दरिया में लगातार पानी का स्तर बढ़ने व पुल में फंसी जंगली को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा पुल को यातायात के लिए बंद कर सफाई करवाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM (IST)
घग्गर जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने पुल पर बंद किया आवागमन
घग्गर जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने पुल पर बंद किया आवागमन

संसू, सरदूलगढ़ (मानसा) : घग्गर दरिया में लगातार पानी का स्तर बढ़ने व पुल में फंसी जंगली को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा पुल को यातायात के लिए बंद कर सफाई करवाई जा रही है। जिससे आम लोगों को लंबा रास्ता तय कर सरदूलगढ़ पहुंचना पड़ रहा है।

मानसा की ओर से आने वाले वाहनों को गांव भगवानपुर हीगणां व सिरसा से आने वाले वाहन चालकों को गांव झंडा खुर्द से रंगा होकर आना पड़ रहा है। इस अवसर पर हलका सरदूलगढ़ से विधायक दिलराज सिंह भूंदड ने घग्गर का दौरा करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन बाढ़ प्रबंधन रोकने में असफल रहा है।

उन्होंने कहा कि घग्गर में बरसात का पानी हर साल आ जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि घग्गर दरिया में पानी का स्तर बढ़ जाने से रंगोई में पानी छोड़ दिया गया है, जिसके चलते गांव संघा, राजराणा, करंडी, लुहारखेड़ा व खैरा कलां के किसानों की फसल खराब हो रही है। उन्होंने मांग करते कहा कि किसानों की खराब हो चुकी फसल का मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर जतिदर सिंह सोढी, बलदेव मेहता, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। बरसात से क्षतिग्रस्त हुए घरों का पूर्व विधायक ने लिया जायजा

पिछले दिनों इलाके में हुई भारी बरसात के बाद खराब हुई फसल और क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायजा लेने के लिए शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज और पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू ने गांवों का दौरा कर जायजा लिया। पूर्व विधायक ने एसडीएम से फसलों की विशेष गिरदावरी की भी मांग की। बसपा नेता जगदीप सिंह गोगी ने लोगों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।

chat bot
आपका साथी